1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स की हरकत देख स्पाइडर मैन भी अपना माथा पकड़ लेगा, आप भी एक बार देखें Viral Video

शख्स की हरकत देख स्पाइडर मैन भी अपना माथा पकड़ लेगा, आप भी एक बार देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 02:59 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 02:59 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्पाइर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर चाय बना रहा है। शख्स की इस हरकत को अगर स्पाइडर मैन देख लेगा तो वो रोने लगेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

स्पाइडर मैन का नाम शायद ही किसी ने नहीं सुना होगा। स्पाइडर मैन मार्वल कॉमिक्स का एक काल्पनिक सुपर हीरो है। मार्वल ने अपने कॉमिक्स वाले इस सुपर हीरो पर कई फिल्में भी बना डाली हैं। इस खबर को पढ़ने वाले कई लोगों ने स्पाइडर मैन की फिल्में देखी भी होंगी। उन फिल्मों में स्पाइडर मैन दुनिया को बचाता हुआ नजर आया होगा। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहनकर कुछ ऐसा काम कर रहा है जिसे अगर स्पाइडरमैन देख ले तो उसे भी रोना आ जाएगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

स्पाइडर मैन को यह काम करते देखा है?

आपने आजतक मार्वल की फिल्मों में स्पाइडर मैन को बहादुरी के साथ दुनिया को बचाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी स्पाइडर मैन को चाय की टपरी पर लोगों के लिए चाय बनाते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने स्पाइडर मैन का कॉस्ट्यूम पहना हुआ और दुकान पर वह चाय बना रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप भी एक बार देखिए इस वायरल वीडियो को।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @kawaii_mariie नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये स्पाइडर मैन होम-कमिंग नहीं चाय कटिंग है।' खबर लिखे जाने तक वीडयो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मकड़ी के दूध की चाय। दूसरे यूजर ने लिखा- पीकर मुंह से जाला फेंकेंगे लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- मार्वल स्वरोजगार। वहीं एक यूजर ने लिखा- स्पाइडर मैन चाय वाला।

ये भी पढ़ें-

इस लड़ाई के आगे तो WWE भी फेल! देवरानी और जेठानी के बीच छिड़ी जंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे पागल, देखें Video

बीवी कैसी भी हो मगर ऐसी ना हो! इस महिला के इरादे सुनकर उड़ जाएंगे आप सभी के होश, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।