सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक और शाम से लेकर रात तक कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप जब भी सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्क्रोल करने जाएंगे, आपको कुछ वीडियो ऐसे मिल जाएंगे जो आपका ध्यान अपनी तरह जरूर खींचेंगे और उन वीडियो को देखने के बाद आप उन्हें शेयर जरूर करेंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने पति के सामने अपने इरादे बता रही है। उसकी बातें सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे और कहेंगे कि बीवी कैसी भी मिले मगर ऐसी खतरनाक बीवी ना मिले। अब यह बात पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि महिला ने ऐसा क्या बोला, तो चलिए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में महिला ने बताए अपने इरादे
अभी एक्स प्लेटफॉर्म जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपने पति से बात करती हुई नजर आ रही है। वह कहती है, 'तुम्हें पता है अगर मेरे पास कुछ ज्यादा पैसे आ गए तो मैं अपने पति की फोटो का स्टैच्यू बनावऊंगी और उसे घर लेकर आऊंगी। फिर तुम मुझे जब भी डांटा करोगे तो स्टैच्यू को मारूंगी। उसे बेल्ट से भी मारूंगी। मैं सारी भड़ास तुम पर तो निकाल नहीं पाती हूं मगर उस स्टैच्यू की बिल्ली बना दूंगी।'
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @KachnarK नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शादी शुदाओं के ख्वाब।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हसीन सपने। दूसरे यूजर ने लिखा- बड़ी खतरनाक औरत है। तीसरे यूजर ने लिखा- हिंसी के आगे तो सोचती ही नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा- यार ऐसा क्यों?
ये भी पढ़ें-
पत्नी से बहस मतलब जीवन तहस-नहस, यकीन नहीं है तो देख लो यह वायरल Video