1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पढ़ाकू तो बहुत देखे होंगे मगर इन सा कोई नहीं, Video देख आप भी कहेंगे- 'पढ़ने के साथ असली मजा भाई ही ले रहा'

पढ़ाकू तो बहुत देखे होंगे मगर इन सा कोई नहीं, Video देख आप भी कहेंगे- 'पढ़ने के साथ असली मजा भाई ही ले रहा'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 11:39 am IST,  Updated : Jun 06, 2024 11:39 am IST

एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पढ़ाई कर रहा है। मगर उसके साथ ही वह कुछ ऐसा देख रहा है जिसे देखने के बाद आप कितनी भी कोशिश कर लीजिए आपकी हंसी नहीं रूकेगी।

Screen Grab- India TV Hindi
ऑर्केस्ट्रा में बैठकर पढ़ता दिखा लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर दिन रात कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए नजर आते हैं तो किसी वीडियो में लोग रील बनाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा कभी-कभी अश्लील हरकत करते कपल का भी वीडियो वायरल होता है। तमाम तरह के वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन कर जाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

अभी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का कुर्सी पर बैठा हुआ है। उसने अपने सामने कॉपी और किताब खोल रखी है। वह अपनी कॉपी में कुछ लिखता है और फिर सामने देखने लगता है। कैमरा जब दूसरी तरफ घूमता है तो नजारा देख हर कोई दंग हो गया। दरअसल वह लड़का ऑर्केस्ट्रा देख रहा है और साथ ही साथ पढ़ भी रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 774 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- फिर ये डांस किस काम का इस लड़की का। दूसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल सही बात है, नहीं रुकनी चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कौन सा हिसाब हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसका नहीं होगा तो किसका होगा।

ये भी पढ़ें-

डर, भय और खौफ, ऐसे शब्दों से अनजान है यह शख्स, इसका कारनामा देख आप भी दंग हो जाएंगे, देखें Video

इससे तगड़ा पढ़ाकू कहीं देखा है आपने? स्टूडेंट की VIP सीट देखकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।