1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. डर, भय और खौफ, ऐसे शब्दों से अनजान है यह शख्स, इसका कारनामा देख आप भी दंग हो जाएंगे, देखें Video

डर, भय और खौफ, ऐसे शब्दों से अनजान है यह शख्स, इसका कारनामा देख आप भी दंग हो जाएंगे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 10:52 am IST,  Updated : Jun 06, 2024 10:52 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर दिखा जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक शख्स दो शेरों के बीच से बाइक पर बैठकर गुजरता हुआ नजर आ रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
दो शेरों के बीच बाइक से गुजरा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। लेकिन जब कोई आपसे सबसे खतरनाक जानवर का नाम पूछे तो आपके दिमाग में भी शेर का नाम सबसे पहले आता होगा। शेर से लोग इतना डरते हैं कि उनके सामने भी तभी जाते हैं जब वो किसी चिड़ियाघर के पिंजरे या फिर गुफा में बंद हो। अब सोचिए कोई आपको कह दे कि आपको दो असली शेरों के बीच में से गुजरना है तो क्या आप यह कर पाएंगे। जाहिर सी बात है कि आप इस काम को करने से मना कर देंगे। मगर सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ अलग ही दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो किसी जंगल का है जहां लोगों को जंगल सफारी कराया जाता है। सड़क पर दो तरफ दो शेर बैठे हुए हैं। उनके पास कुछ गाड़ियां रुकी हुई हैं और उसमें लोग बैठे हुए हैं। तभी कुछ ऐसा होता है जो आपको डरा देगा। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स अपनी बाइक पर बैठे हुए आता है तो दोनों शेरों के बीच से बड़े आराम से गुजर जाता है। इस दौरान शेर भी कुछ नहीं करते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शेर सोच रहा होगा कि गजब बेइज्जती है। दूसरे यूजर ने लिखा- शेर भी बाइक वाले से डर गए। तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों शेरों ने अपना लंच कर लिया है इसलिए दोनों का रिएक्शन काफी धीमा था। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये तो हमारे गांव का है तभी चला गया आगे से।

ये भी पढ़ें-

इससे तगड़ा पढ़ाकू कहीं देखा है आपने? स्टूडेंट की VIP सीट देखकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे

अपनी बीवी की ड्रेस पहनकर शख्स ने किया डांस, Video हुआ वायरल तो लोग कुछ इस तरह ले रहे हैं मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।