1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अपनी बीवी की ड्रेस पहनकर शख्स ने किया डांस, Video हुआ वायरल तो लोग कुछ इस तरह ले रहे हैं मजे

अपनी बीवी की ड्रेस पहनकर शख्स ने किया डांस, Video हुआ वायरल तो लोग कुछ इस तरह ले रहे हैं मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2024 05:06 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 05:06 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी की ड्रेस पहनकर उसके साथ डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों को रील्स बनाने की एक लत सी लग गई है। हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर पोस्ट कर रहा है। कुछ लोग मेहनत करते हैं और सोशल मीडिया अच्छा कंटेंट पोस्ट करते हैं। फिर लोगों को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो रील 30 सेकंड का है या 10 सेकंड का है। अगर उसका कंटेंट अच्छा है तो लोग उसकी खूब तारीफ करते हैं। लेकिन वहीं खराब कंटेंट की बेइज्जती करते हैं और फनी कंटेंट का जमकर मजा उठाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो के साथ हुआ जो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुलाबी साड़ी गाने पर शख्स ने किया डांस

सोशल मीडिया पर जब कोई ट्रेंड आ जाता है तो हर कोई उसे फॉलो करने लगता है। अभी कुछ समय पहले गुलाबी साड़ी गाने का ट्रेंड आया था और हर कोई उसपर डांस करते हुए रील बना रहा था। उसी गाने पर एक डांस करते एक कपल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति पत्नी दोनों इस गाने पर डांस कर रहे हैं। मगर पती ने डांस के लिया फिर कपड़े का कलर मैच करने के लिए अपनी बीवी का ही ड्रेस पहन लिया और डांस करने लगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने जमकर मजे लेने शुरू कर दिए। वीडियो पर टेक्स्ट के साथ लिखा हुआ है, 'जब लड़कों के साथ ट्रिप पर जाने के लिए तुम्हें अपनी पत्नी से परमीशन की जरूरत हो।' वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पार्टी के लिए कुछ भी करेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इतना नहीं करना होता। दूसरे यूजर ने लिखा- सच है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- परमीशन मिल गई। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये क्या है भाई।

ये भी पढ़ें-

Vibe तो है! भीषण गर्मी के बीच आंटी जी का यह गाना नहीं सुना तो फिर क्या ही सुना?

भाई की मेहनत को सलाम! लोगों को झूला झूलाते शख्स का Video देख आप करने लगेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।