1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई की मेहनत को सलाम! लोगों को झूला झूलाते शख्स का Video देख आप करने लगेंगे तारीफ

भाई की मेहनत को सलाम! लोगों को झूला झूलाते शख्स का Video देख आप करने लगेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 01:54 pm IST

सोशल मीडिया पर कुछ झूलों का वीडियो वायरल हो रहा है। इन्हें देखने के बाद आपको पता चलेगा कि झूला झूलना तो बहुत आसान है लेकिन किसी झूलाना कितना खतरनाक और मुश्किल काम होता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी लोग कभी ना कभी मेले में जरूर गए होंगे। कोई बचपन में गया होगा तो कोई आज भी मेले में जाता होगा। मेले में जाने के लिए पीछे का मुख्य कारण क्या होता है? हर किसी की तरह आप भी झूला झूलने के लिए ही मेले में जाते होंगे। आप वहां जाकर बड़े-बड़े झूले में झूलते होंगे और आनंद लेते होंगे। ये सब मोटर से चलने वाले झूले होते हैं जो बड़ी आसानी से चलते हैं। मगर क्या आप कभी ऐसे झूले में झूले हैं जिसे इंसान अपने हाथों से चलाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसे झूले नजर आ रहे हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हर दिन कुछ ना कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखने के बाद आप झूला झूलाने वालों की मेहनत को समझ पाएंगे। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि किसी एक जगह पर फेरिस व्हील लगा हुआ है। उस झूले में कुछ लोग बैठे हुए हैं और एक शख्स उस भारी झूले को बड़ी मेहनत से घूमा रहा है। इस दौरान वह बीच में खड़ा होकर लोगों को झूला झूला रहा है जो उसके लिए खतरनाक हो सकता है। मगर पैसा कमाने के लिए वह इतनी मेहनत कर रहा है। वीडियो में कुछ और झूले भी नजर आ रहे हैं जिन्हें लोग अपने हाथों से ही घूमा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HowThingsWork_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मैन्युअल रूप से संचालित "थीम पार्क" ऐसा लगता है जैसे डिज्नी वर्ल्ड को कोई टक्कर दे रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 72 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वह अपना कार्डियो कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यह काफी मुश्किल काम है।

ये भी पढ़ें-

ऐसा तेजस्वी इंसान जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, वायरल फोटो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी कर रहे हैं रिएक्ट

इंडियन हसबैंड की तलाश में है ये विदेशी लड़की, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।