1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा भयंकर Scarecrow देखकर तो भूत के भी होश उड़ जाएंगे, Viral Video देख लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

ऐसा भयंकर Scarecrow देखकर तो भूत के भी होश उड़ जाएंगे, Viral Video देख लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 31, 2024 08:22 am IST,  Updated : May 31, 2024 08:22 am IST

एक किसान के खेत का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का मुख्य कारण खेत में लगा बिजूका यानी Scarecrow है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने अपने खेत में लगाया ऐसा डरावना बिजूका Image Source : SOCIAL MEDIA

गांव में रहने वाले लोग खेतों को तो हर रोज देखते ही हैं मगर शहर के लोगों काफी कम बार ही खेतों को देख पाते हैं। अब आप जब भी किसी गांव से गुजरते हुए खेतों को देखते होंगे तो आपको एक चीज जरूर नजर आती होगी। आप देखते होंगे कि किसी-किसी खेत में एक पूतला सा कुछ लगा हुआ है जिसके सिर पर एक मटका लगा हुआ है और उसे कुछ कपड़ा पहनाया हुआ है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। मगर इसमें नजर आने वाला बिजूका हद से ज्यादा डरावना है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

गांवों में लोग पक्षियों से अपने फसल को बचाने के लिए बिजूका लगाते हैं। बिजूका को अंग्रेजी में Scarecrow कहा जाता है। इन्हें दूर से देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई खेत में खड़ा है और इसी वजह से पक्षी खेत में नहीं आते हैं। वायरल वीडियो में भी एक बिजूका नजर आ रहा है। मगर किसान ने इसे बहुत ही डरावना लुक दिया है। शख्स ने उसे भूत जैसा लुक दिया हुआ है। इतना ही नहीं उसे जिस डंडे से बांधा है वह स्प्रिंग के कारण हिलता है और यह चीज उसे और भी डरावना बना देता है। रात में देखने के बाद हर किसी को यह भूत ही नजर आएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @NehaSamant14 पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सोचो अगर किसी ने रात में देखा तो।' वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- दिन में भी नहीं बचेगा कोई। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे देखकर तो भूत भी डर जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मैं तो गांव छोड़ दूं ऐसा।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने कूलर को बना दिया फ्रिज, तरीका जानने के लिए देखें वायरल Video

यहां तो टेक्नोलॉजी का अलग ही इस्तेमाल हो रहा, Video देखने के बाद चकरा जाएगा आपका सिर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।