1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे गजब! दीदी ने स्विमिंग का नया तरीका खोज निकाला है, क्या आपने देखा Video?

अरे गजब! दीदी ने स्विमिंग का नया तरीका खोज निकाला है, क्या आपने देखा Video?

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2024 02:42 pm IST,  Updated : May 30, 2024 02:42 pm IST

एक लड़की का स्विमिगं सीखने का वीडियो सोशल मीडिया देखने को मिला। इस वीडियो को आप एक बार देख लेंगे तो काफी देर तक हंसते रहेंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। अगर कोई आदमी बोर हो रहा है और अपनी बोरियत को दूर करना चाहता है तो उसे ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। वह बस अपने फोन में किसी भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ओपन कर ले, वह चाहे इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो। इसके बाद उसे ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जो पल भर में उसका मूड ठीक कर देंगे। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिन-रात मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जो किसी स्विमिगं पूल का है। यहां शायद लोगों को स्विमिंग करना सीखाया जाता है। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग जिन्हें स्विमिंग करना आता है वो वहां स्विमिंग कर रहे हैं। उन्हीं के बीच एक लड़की है जिसे ट्रेनर स्विमिंग करना सीखा रहा है। सबसे पहले वह लड़की को सही पोश्चर बनवाता है। इसके बाद वह उसे पानी में कूदने के लिए कहता है। मगर वह एक स्वीमर की तरह पानी में कूदने की जगह एक छोटे बच्चे की तरह पानी में कूद जाती है। यह देखते हुए ट्रेनर और वहीं खड़ी एक महिला हंसने लगती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पप ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 58  हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वो पापा की परी है, उसको उड़ना सीखा, तैरना नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- दीदी बोल रही होंगी कि हमको मेंढक कौन बोला। तीसरे यूजर ने लिखा- पापा की परी सिर्फ उड़ती है, तैरती नहीं।

ये भी पढ़ें-

Video: शख्स की बेशर्मी तो देखो, कच्छा-बनियान में ही आ गया सभी के सामने और करने लगा डांस

शख्स ने लिखा 300 शब्दों का Essay और फिर भगाने लगा गाड़ी, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।