1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: शख्स की बेशर्मी तो देखो, कच्छा-बनियान में ही आ गया सभी के सामने और करने लगा डांस

Video: शख्स की बेशर्मी तो देखो, कच्छा-बनियान में ही आ गया सभी के सामने और करने लगा डांस

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2024 02:13 pm IST,  Updated : May 30, 2024 02:13 pm IST

एक फंक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स सिर्फ कच्छा-बनियान में डांस करता दिखा जिस कारण वीडियो वायरल हो गया।

Screen Grab- India TV Hindi
कच्छा बनिया में ही शख्स करने लगा डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं तो कुछ वीडियो देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। मगर कभी-कभी ऐसा भी वीडियो दिख जाता है जो दोनों का मिश्रण होता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें नजर आ रहे एक शख्स के कपड़े देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और हंसने लगेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भी उसपर रिएक्ट करना शुरू कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जो किसी के घर में हो रहे फंक्शन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़के और लड़कियां डीजे के गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं और बच्चे सामने कुर्सी पर बैठे हुए हैं। तभी वहां एक शख्स आता है और डांस करने लगता है। अब डांस करने में तो कोई खराबी नहीं है मगर उसका पहनावा बड़ा अजीब है। वीडियो में नजर आ रहा बंदा सिर्फ कच्चे और बनियान में है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं है कि लोग क्या कहेंगे। वो बेशर्म होकर महिलाओं के सामने जाकर भी डांस करने लगता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChourePrafull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हलवाई साहब को मिठाई बनाते बनाते बहुत गर्मी लग गई, अब महफ़िल का प्यार लूटने पहुंच गए मैदान में।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इस हलवाई की हिम्मत तो देखो, महिलाओं के सामने कच्छे में नाच रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत बदतमीज इंसान है ये। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने लिखा 300 शब्दों का Essay और फिर भगाने लगा गाड़ी, Video हो रहा है वायरल

पंचायत 3 के इस सीन की फैन हुई दिल्ली पुलिस, Video शेयर कर लोगों को भी किया जागरूक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।