हर दिन सोशल मीडिया वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी डांस का वीडियो तो कभी लड़ाई का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते कपल और अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों का भी वीडियो वायरल होता है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर आपको हमेशा वायरल वीडियो दिख जाएगा। मगर कभी-कभी हंसाने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कों ने अपने हॉस्टल के रूम में बड़ा अजीब सा कांड कर दिया है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
लड़कों का कांड हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लड़कों ने अपने बेड के अंदर दीवाली पर फोड़ने वाला एक बम रख दिया है। इसके बाद उसमें आग लगा देते हैं और बेड पर गद्दा डाल देते हैं। कुछ देर बाद बम फटता है और बेड के चिथरे कर देता है। इस कांड के दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बॉयज हॉस्टल के लड़के चंद्रयान लॉन्च करते हुए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 24 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- यह सब हॉस्टल में आम बात होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- लॉन्चिंग कुछ खास नहीं रही। तीसरे यूजर ने लिखा- हॉस्टल के लड़के कुछ भी कर सकते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- पक्का इनका लास्ट होगा हॉस्टल में।
ये भी पढ़ें-
नहर से निकलकर बाहर आ गया विशाल मगरमच्छ, Video हुआ वायरल तो लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स
लापरवाही की भी हद होती है, बाइक पर सवार करते लड़कों का Video देखकर घूम जाएगा आपका सिर