1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस महिला की टेक्निक देखकर तो कार कंपनी के मालिक भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

इस महिला की टेक्निक देखकर तो कार कंपनी के मालिक भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2024 04:55 pm IST,  Updated : May 30, 2024 04:55 pm IST

गाड़ी को बैक करके पार्क करते समय वह दीवार से ना टकरा जाए, इसके लिए एक महिला ने गजब की तरकीब खोज निकाली। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। लोगों को जहां मौका मिलता है वो लोग अपना दिमाग चलाना शुरू कर देते हैं और जुगाड़ लगाने लगते हैं। आप में से जितने भी लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, वो इस बात से सहमत होंगे। क्योंकि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हर कुछ दिनों में ऐसा कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है जिसमें लोगों का अनोखा जुगाड़ या फिर गजब की टेक्निक देखने को मिल जाती है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को पता होगा कि गाड़ी को बैक करके पार्क करना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए लोग रियर व्यू मिरर में देखते हैं और गाड़ी को पार्क करते हैं। मगर तब भी कभी-कभी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक महिला के साथ होता होगा, तभी उसने गजब का तरकीब को खोजा है। महिला ने गाड़ी के पीछे एक बोतल रख दिया है और उसमें कुच ऊंचाई तक पानी है। इसके अलावा उसमें एक पाइप जो उसकी सीट तक आती है। अब जैसे ही गाड़ी बैक करते समय दीवार से टकराएगी, पानी की बोतल पिचकेगी और पानी ऊपर आएगा। इसके बाद वह पानी पाइप के जरिए उसके पास रखी पाइप से निकलेगी जिससे उसे पता चल जाएगा की गाड़ी को और पीछे नहीं करना है। यह पूरा नजारा वायरल वीडियो में नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर @smileagainraja नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कितने तेजस्वी लोग हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अद्भूत तो दूसरे यूजर ने इसपर हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा- स्पेयर पहिए को क्या हो सकता है भाई?

ये भी पढ़ें-

अरे गजब! दीदी ने स्विमिंग का नया तरीका खोज निकाला है, क्या आपने देखा Video?

Video: शख्स की बेशर्मी तो देखो, कच्छा-बनियान में ही आ गया सभी के सामने और करने लगा डांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।