1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने कूलर को बना दिया फ्रिज, तरीका जानने के लिए देखें वायरल Video

वाह क्या दिमाग लगाया है, शख्स ने कूलर को बना दिया फ्रिज, तरीका जानने के लिए देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 31, 2024 07:13 am IST,  Updated : May 31, 2024 07:13 am IST

अभी जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग भी दंग हो गए और मजेदार कमेंट्स करने लगे।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स का जुगाड़ सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ करने वाले लोग अपनी जरूरत के हिसाब से नए-नए जुगाड़ का अविष्कार करते रहते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी हैरान होते रहते हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल होते रहते हैं। अलग-अलग समय पर अलग-अलग तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों के गजब के जुगाड़ देखने को मिले हैं। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अब गर्मी के बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का अनोखा जुगाड़ देखने को मिल रहा है।

शख्स ने कूलर को फ्रिज बनाया

आजकल गर्मी कितनी भीषण है, यह हर किसी को पता है। ऐसे में सब्जियों और फलों के सुखने के चांस काफी बढ़ जाते हैं। इसलिए तो लोग अपनी कच्ची सब्जियों और फलों के फ्रिज में रखते हैं। मगर एक शख्स के पास फ्रिज नहीं था तो उसने गजब का जुगाड़ खोज निकाला। शख्स ने सब्जी और फलों को अलग-अलग पॉलिथीन और बर्तन में रखकर उन्हें कूलर के अंदर रख दिया। अब कूलर एक साथ दो-दो काम कर रहा है। एक तरफ कूलर जहां उसे ठंडी हवा दे रही है, वहीं दूसरी तरफ सब्जी और फलों को सुखने से भी बचा रही है। जो काम फ्रिज का होता है, वह काम इस आदमी ने कूलर से निकलवा लिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर prince_ub_j_choudhary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा- ये कूलर नहीं फ्रिज है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या जुगाड़ है, ट्राई करना तो बनता है। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या करें, जुगाड़ तो करना पड़ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये कूलर नहीं कूलर और फ्रिज का कॉम्बो है।

ये भी पढ़ें-

यहां तो टेक्नोलॉजी का अलग ही इस्तेमाल हो रहा, Video देखने के बाद चकरा जाएगा आपका सिर

इस महिला की टेक्निक देखकर तो कार कंपनी के मालिक भी हैरान हो जाएंगे, Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।