1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा तेजस्वी इंसान जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, वायरल फोटो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी कर रहे हैं रिएक्ट

ऐसा तेजस्वी इंसान जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा, वायरल फोटो देखकर इंटरनेट यूजर्स भी कर रहे हैं रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 05, 2024 12:52 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 01:08 pm IST

एक शख्स ने अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाया मगर उस बुद्धिमान इंसान ने उसे कुछ इस तरह से लगवाया जो आपकी सोच से भी परे है। अब फोटो वायरल हुई तो लोग मजे लेने लगे।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने सोलर पैनल को ही ढकवा दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर क्या वायरल होगा, कब वायरल होगा और कैसा कंटेंट वायरल होगा, आप पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। हर दिन कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है और उस  वायरल फोटो या वीडियो को देखने के बाद इंसान अनोखे तरीके से रिएक्ट भी करता है। अभी एक ऐसी ही फोटो वायरल हो रही है। फोटो को देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे और बोलेंगे कि ऐसा तेजस्वी इंसान मैंने आज तक नहीं देखा था। अब आप सोच रहे होंगे कि फोटो में क्या है, तो चलिए बिना किसी देरी के आपको फोटो के बारे में बताते हैं।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आप सभी ने सोलर पैनल के बारे में तो सुना ही होगा। आप में से काफी लोगों ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया भी होगा। सोलर पैनल धूप की रौशनी को बिजली में बदल देते हैं। इस तरह लोग बिजली बनाकर अपना पैसा बचाते हैं। एक शख्स ने भी अपने घर पर सोलर पैनल लगावाय मगर उसने उसके ऊपर एक छत बनवा दिया। अब उस छत के कारण धूप की किरणें उस सोलर पैनल तक नहीं पहुंचेगी और वह बिजली का उत्पादन नहीं कर पाएगा। अब ऐसे सोलर पैनल का फिर क्या फायदा? इसी वजह से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 9 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अरे सोलर पैनल पर लाइट नहीं पड़ेगी तो चलेगा कैसे? दूसरे यूजर ने लिखा- करवाने वाले को छोड़ो जिसने  किया उसे जिंदा पकड़ो। तीसरे यूजर ने लिखा- शायद वो स्मार्ट हो, सोलर पैनल को ज्यादा चार्ज होने से बचा रहा है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

इंडियन हसबैंड की तलाश में है ये विदेशी लड़की, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

शख्स ने किया ऐसा जुगाड़ जिसे देख पुलिसवाला भी दंग हो गया, अब Video हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।