1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी से बहस मतलब जीवन तहस-नहस, यकीन नहीं है तो देख लो यह वायरल Video

पत्नी से बहस मतलब जीवन तहस-नहस, यकीन नहीं है तो देख लो यह वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 12:02 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपनी पत्नी के डर से घर में टीन की छत पर चढ़ा हुआ है।

Screen Grab- India TV Hindi
पत्नी के गुस्से से बचता हुआ पति Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां कब क्या वायरल हो जाए और आपको क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया वायरल होता रहता है। कभी हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो वायरल होता है तो कभी हंसाकर लोगों को लोटपोट कर देने वाला वीडियो वायरल हो जाता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर देरी किस बात की है, फटाफाट आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

पत्नी का डर देखा है कभी?

एक मर्द इस दुनिया में हर किसी के सामने शेर बनकर घूम सकता है मगर वह कभी भी अपनी पत्नी के आगे शेर बनकर नहीं रह सकता है। पत्नी के आगे अच्छे-अच्छे पति भीगी बिल्ली बन जाते हैं। इसका एक उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी बात को लेकर पति ने अपनी पत्नि से बहस कर ली होगी जिसके बाद उसकी पत्नी भड़क गई। उसके बाद जो कुछ हुआ उसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स टीन की छत पर चढ़ा हुआ है। नीचे उसकी पत्नी खड़ी है और बड़ी-बड़ी थालियां फेंक कर उसे मार रही है। उसका पति अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर खबर लिखे जाने तक उसे 400 लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत कठिन जीवन। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब, इतिहास के पन्नों में लिखी जानी चाहिए ये लड़ाई। तीसरे यूजर ने लिखा- बिल्कुल भाई नारियों से बहस नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखआ- भईया मैं शादी नहीं करूंगा।

ये भी पढ़ें-

पढ़ाकू तो बहुत देखे होंगे मगर इन सा कोई नहीं, Video देख आप भी कहेंगे- 'पढ़ने के साथ असली मजा भाई ही ले रहा'

डर, भय और खौफ, ऐसे शब्दों से अनजान है यह शख्स, इसका कारनामा देख आप भी दंग हो जाएंगे, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।