1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस लड़ाई के आगे तो WWE भी फेल! देवरानी और जेठानी के बीच छिड़ी जंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे पागल, देखें Video

इस लड़ाई के आगे तो WWE भी फेल! देवरानी और जेठानी के बीच छिड़ी जंग जिसे देख आप भी हो जाएंगे पागल, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 06, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 02:16 pm IST

घरेलू क्लेश करती दो महिलाओं का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखन के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
घर में लड़ती दिखी दो महिलाएं Image Source : SOCIAL MEDIA

इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर, सोशल मीडिया के ये तीन प्लेटफॉर्म पर आज के समय में सबसे ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर लोगों को जरूरी जानकारी के अलावा मनोरंजन भी अच्छा-खासा मिलता है। लोग जितना स्क्रोल करते हैं, उन्हें उतने ही वायरल हो रहे पोस्ट, फोटो और वीडियो देखने को मिलता है। उन्हें देखने के बाद लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन हो जाता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं अपने घर में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देवरानी और जेठानी के बीच की लड़ाई का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक घर के अंदर कई महिलाएं खड़ी हैं। उन्हीं में से एक महिला गुस्से में बात करते हुए अपने हाथ से एक बर्तन फेंक देती है। उस बर्तन में पकौड़े बनाने के लिए बेसन रखा हुआ था जो पूरे घर में फैल जाता है। इसके अलावा वह और भी बर्तन फेंक देती है। फिर दूसरी महिला भी उसपर चिल्लाने लगती है। जिस महिला ने बेसन का बर्तन फेंका था, वह बेंसन उठाकर दूसरी महिला पर फेंक देती है। इस वजह से लड़ाई और भी बढ़ जाती है। आप खुद वायरल हो रहे वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'WWE कितना भी देख लो मजा तो देवरानी जेठानी की लड़ाई देखने में ही आता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को एक हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हे पार्थ ये सब तो स्वार्थ का खेला है, कुछ कम मिला उसी का झमेला है। दूसरे यूजर ने लिखा- घर में भी WWE। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने कई बार देखा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हाईवोल्टेज ड्रामा।

ये भी पढ़ें-

बीवी कैसी भी हो मगर ऐसी ना हो! इस महिला के इरादे सुनकर उड़ जाएंगे आप सभी के होश, देखें Video

पत्नी से बहस मतलब जीवन तहस-नहस, यकीन नहीं है तो देख लो यह वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।