1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Spiderman की घर वापसी! भजन पर तबला बजाते स्पाइडरमैन का Video वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

Spiderman की घर वापसी! भजन पर तबला बजाते स्पाइडरमैन का Video वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 11:55 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 03:30 pm IST

वायरल वीडियो में एक शख्स, जिसने स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है, वह भगवान राम के भजन पर तबला बजाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

तबला बजाते हुए स्पाइडरमैन का वीडियो वायरल- India TV Hindi
तबला बजाते हुए स्पाइडरमैन का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब दुनिया है। यहां कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। कभी कोई ट्रैक्टर का अनोका जुगाड़ करके सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। तो कभी कोई मेट्रो में अपने भजन से लोगों का दिल जीत लेता है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। ऐसे तमाम वीडियो आप हर रोज सोशल मीडिया पर देखते होंगे। मगर क्या आपने स्पाइडरमैन को भजन पर तबला बजाते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

आजकल चारों तरफ भगवान श्रीराम और राम मंदिर की धूम मची हुई है। हर कोई इससे जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जिसने स्पाइडरमैन का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है, वो तबला बजा रहा है। इस वीडियो में ध्यान देने की बात यह है कि बैकग्राउंड में भगवान राम का भजन चल रहा है और पीछे दीवार पर भगवान राम, लक्ष्मण, सीता माता और हनुमान जी की तस्वीर लगी हुई है। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @desimojito नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 15 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह बेटे स्पाइडर लगे रहो। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा है, नाम बदलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्पाइडरमैन- भजन फ्रॉम होम। एक यूजर ने लिखा- स्पाइडरमैन-स्पाइडरमैन तूने चुराया मेरे दिल का चैन।

ये भी पढ़ें-

कैसा होता अगर 'Johnny Johnny Yes Papa' को शास्त्रीय संगीत के अंदाज में गाया जाता? इस Video को देखकर समझ जाएंगे आप

नशे में धुत इंसान को शेर भी गधा लगता है, यकीन नहीं है तो इस Viral Video को देख लीजिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।