1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शिकार के लिए आसमान में भिड़े तीन पक्षी, कैमरे में कैद हुआ मजेदार नजारा, लोग शॉट की कर रहे तारीफ

शिकार के लिए आसमान में भिड़े तीन पक्षी, कैमरे में कैद हुआ मजेदार नजारा, लोग शॉट की कर रहे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 07:24 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 07:24 am IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जो दिखा, वो आमतौर पर नजर नहीं आता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पक्षी के पंजे से दूसरे दो पक्षी उसका शिकार छीन रहे हैं।

कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा- India TV Hindi
कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा Image Source : SOCIAL MEDIA

खाना और पानी, ये ऐसी दो चीजें हैं जिसके बिना कोई भी अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता है। इंसान तो काफी विकसित प्राणी है जो अपने लिए अलग-अलग प्रकार का खाना बना सकता है और उसे ही खाता है। मगर आज भी जानवरों को शिकार करके ही खाना पड़ता है। कुछ जानवर ऐसे हैं जो घास खाकर अपना काम चला लेते हैं मगर कई जानवरों को दूसरे जानवरों का शिकार करना पड़ता है ताकि वे अपना पेट भर सके हैं। अब ऐसे में कभी-कभी शिकार को लेकर जानवरों और जीवों के बीच झगड़ा भी होता है क्योंकि कुछ जानवर या पक्षी दूसरे के शिकार को अपना बनाना चाहते हैं। ऐसा ही एक अद्भुत दृश्य कैमरे में कैद हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपका दिल जीत लेगा क्योंकि ऐसा नजारा आप अपना आम जिंदगी में नहीं देख पाते होंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी अपने शिकार यानी चूहे को पंजे में पकड़े हुए आसमान में उड़ रही है। तभी पीछे से एक दूसरा पक्षी आता है और उसके पंजे से शिकार को छीनने की कोशिश करता है। यह मामला तब और भी रोचक बन जाता है यहां तीसरे पक्षी की एंट्री होती है और तीनों आसमान में एक शिकार के लिए भिड़ जाते हैं। इसके बाद आप देखेंगे कि दूसरे दो पक्षी जो बाद में आए थे, वो आपस में शिकार के लिए भिड़ रहे हैं और पहला पक्षी बाहर हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोग कैमरामैन की कर रहे तारीफ

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Enezator नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या रॉबरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या शॉट है। एक अन्य यूजर ने लिखा- एक अविश्वसनीय शॉट।

ये भी पढ़ें-

कड़ाके की ठंड सिर्फ इंसान ही नहीं जानवरों के लिए भी है, इस पुलिसवाले ने समझी बंदर की परेशानी और...

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल की है अयोध्या जाने की इच्छा, 'राम सिया राम' भजन गाकर बताई अपने दिल की बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।