1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे प्रभु ये क्या हुआ! यकीन मानिए बंदे का जुगाड़ देखकर आप यही बोलेंगे, Video सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

हे प्रभु ये क्या हुआ! यकीन मानिए बंदे का जुगाड़ देखकर आप यही बोलेंगे, Video सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 18, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 06:18 pm IST

आजकल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी हक्के-बक्के हो जाएंगे और हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

ऐसा जुगाड़ आपने देखा है कभी- India TV Hindi
ऐसा जुगाड़ आपने देखा है कभी Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया की बड़ी ही अनोखी दुनिया है। यहां कब क्या वायरल हो जाए और कब कौन सा वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा दे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। आपने सोशल मीडिया पर अभी तक कई तरह के जुगाड़ से संबंधित वीडियो देखे होंगे। लेकिन शायद ही आपने कभी ऐसा जुगाड़ देखा होगा। शख्स ने ट्रैक्टर की पूरी दुनिया ही पलट दी। आइए आपको बताते हैं कैसे?

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

आपने आजतक कई गाड़ियां देखी होंगी। कार, बाइक, ट्रक, बस और ट्रैक्टर आपने ये सब देखा होगा। अब जरा सोच कर बताइए, ये सभी किस तरफ चलती हैं। आपके दिमाग में आ रहा होगा कि हम कैसा फालतू सा सवाल पूछ रहे हैं। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने हमें यह पूछने पर मजबूर कर दिया। आपने जो भी गाड़ी देखी होगी, सब आगे की तरफ ही चलती हुई देखी होगी। मगर इस बंदे ने तो ट्रैक्टर की दुनिया ही पलट दी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रैक्टर का इंजन तो आगे की तरफ है मगर वह चल पीछे की तरफ रहा है। अब ऐसा मत सोचिएगा कि यह बैक गियर में चला रहा है। शख्स ने गाड़ी की पूरी सेटिंग ही बदल दी है जिस कारण ऐसा हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर vasurana595 नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई तूने ये क्या बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- अजब प्रेम की गजब कहानी।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर शख्स का गिर गया पर्स, उसके बाद का पूरा किस्सा बंदे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

ठंड ने सताया तो चलती ट्रेन में अलाव जलाकर सेंकने लगे हाथ, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।