1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सोशल मीडिया स्टार किली पॉल की है अयोध्या जाने की इच्छा, 'राम सिया राम' भजन गाकर बताई अपने दिल की बात

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल की है अयोध्या जाने की इच्छा, 'राम सिया राम' भजन गाकर बताई अपने दिल की बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 18, 2024 06:47 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 06:47 pm IST

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में हर कोई जाना चाहता है। इसी बीच किली पॉल ने भी एक वीडियो के जरिए अयोध्या जाने की अपनी इच्छा जताई है।

अयोध्या जाना चाहते हैं किली पॉल- India TV Hindi
अयोध्या जाना चाहते हैं किली पॉल Image Source : SOCIAL MEDIA

किली पॉल को तो आप सभी जानते ही होंगे। जी हां वही किली पॉल जो सोशल मीडिया पर अपनी रील्स शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर रील्स बनाकर और उन्हें गाने के कारण पॉल सोशल मीडिया पर काफी पोपुलर हो गए और अब भी ऐसे वीडियो बनाकर अप्लोड करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने एक भजन गाते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अप्लोड करके अयोध्या जाने की अपनी इच्छा जाहिर की है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

किली पॉल ने क्या कहा?

22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होने वाली है। इस कार्यक्रम में बड़े से बड़े सितारा शामिल होने वाला है। वहीं सोशल मीडिया स्टार किली पॉल भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने मन की बात जाहिर की है। वायरल वीडियो में वो 'राम सिया राम' भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने बताया कि, 'केवल अगर आप लोग जानते हैं कि मैं अयोध्या जाना चाहता हूं। कोई मुझे आमंत्रित करें, मुझे आशीर्वाद चाहिए। जय श्री राम।' वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को किली पॉल ने अपने आधिकारिक हैंडल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.6 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई आप अयोध्या के लिए निमंत्रित हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आपका इंडिया में स्वागत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई मैं तुम्हे अयोध्या आने के लिए निमंत्रित कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें-

हे प्रभु ये क्या हुआ! यकीन मानिए बंदे का जुगाड़ देखकर आप यही बोलेंगे, Video सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल

सड़क पर शख्स का गिर गया पर्स, उसके बाद का पूरा किस्सा बंदे ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।