1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैसा होता अगर 'Johnny Johnny Yes Papa' को शास्त्रीय संगीत के अंदाज में गाया जाता? इस Video को देखकर समझ जाएंगे आप

कैसा होता अगर 'Johnny Johnny Yes Papa' को शास्त्रीय संगीत के अंदाज में गाया जाता? इस Video को देखकर समझ जाएंगे आप

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 19, 2024 11:10 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 11:10 am IST

वायरल वीडियो में आपको 'जॉनी जॉनी यस पापा' कविता का नया वर्जन सुनने को मिलेगा। शख्स ने तबला और हार्मोनियम की धुन पर इस कविता को नए अंदाज में गया है।

Johnny Johnny Yes Papa का नया वर्जन- India TV Hindi
Johnny Johnny Yes Papa का नया वर्जन Image Source : SOCIAL MEDIA

बचपन में हर किसी को स्कूल में अलग-अलग कविताएं सिखाई जाती है। कुछ कविताएं हिंदी में होती हैं तो कुछ अंग्रेजी में पढ़ने को मिलती हैं। अगर हम अंग्रेजी कविताओं की बात करें तो 'जॉनी जॉनी यस पापा' कविता को तो आप सभी ने जरूर पढ़ा होगा। इस कविता का नाम सुनते ही आपको अपना बचपन भी याद आ गया होगा। हर बच्चा इस कविता गाते हुए झूमता नजर आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम इस अंग्रेजी कविता की बात क्यों कर रहे हैं। तो बता दें कि एक शख्स ने इस अंग्रेजी कविता को नए अंदाज में गाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जॉनी जॉनी यस पापा का नया वर्जन

हमारे देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। इसके उदाहरण हमें समय-समय पर देखने को भी मिलते रहते हैं। सोशल मीडिया ऐसे टैलैंटेड वीडियो से भरा हुआ है, जहां लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं। ऐसा ही एक नया टैलेंट सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शास्त्रीय संगीत के अंदाज में जॉनी जॉनी यस पापा नाम की अंग्रेजी कविता को गा रहा है। उसके पास दो लोग बैठे हुए हैं जो तबला और हार्मोनियम बजाकर इस सुर से ताल मिला रहे हैं। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो हो गया वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। आपको कविता का नया वर्जन कैसा लगा, हमें जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

नशे में धुत इंसान को शेर भी गधा लगता है, यकीन नहीं है तो इस Viral Video को देख लीजिए

दिमाग तो है! बच्चों ने एग्जाम में नकल करने के लिए ढूंढा अनोखा तरीका, Video बनाकर शेयर भी किया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।