1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Spiderman पर भी चढ़ गया हरियाणवी गाने का रंग, डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Spiderman पर भी चढ़ गया हरियाणवी गाने का रंग, डांस के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 22, 2023 10:16 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 10:16 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब छाया हुआ है। वीडियो में स्पाइडर मैन की ड्रेस में एक लड़की हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Viral- India TV Hindi
हरियाणवी गाने पर नाचा स्पाइडर मैन Image Source : SCREEN GRAB

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जब से आए हैं, लोगों की जिंदगी काफी बदल गई है। अब दुनिया के एक कोने में बैठा हुआ आदमी दुनिया के दूसरे कोने में हो रहे प्रोग्राम को बहुत ही आराम से देख सकता है। सोशल मीडिया ने लोगों की पहुंच काफी आसान कर दी है। तभी तो हर दिन सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। वायरल वीडियो में हरियाणवी गाने पर स्पाइडर मैन ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है।

हरियाणवी गाने पर स्पाइडर मैन ने लगाए ठुमके

आजकल सोशल मीडिया पर स्पाइडर मैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ने स्पाइडर मैन का ड्रेस पहना हुआ है जो हरियाणवी गाने 'डीजे ऊपर नाचे भाभी' पर अपनी कमर थिरकाती हुई नजर आ रही है। लड़की जिस सड़क पर डांस कर रही है, वहां और कोई नजर नहीं आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लड़की के इस अतरंगी डांस को देखने के बाद लोगों ने जमकर मजे लिए।

लोगों ने दिया नया नाम

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर shalukirar2021 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- 'हरियाणवी स्पाइडर।' बता दें कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह स्पाइडर मैन नहीं स्पाइडर वुमन है। दूसरे यूजर ने लिखा- जूतों वाला स्पाइडर मैन। तीसरे यूजर ने लिखा- ये स्पाइडर मैन की घरवाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब क्या देखना पड़ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा फूड एक्सपेरिमेंट, गुलाब जामुन को बंदे ने दिया नया रूप

ये महिला कैंडिडेट लड़ रहीं चुनाव, करती हैं शानदार डांस, वीडियो हो गया वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।