सोशल मीडिया पर कभी कभी हमें कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो हमें चौंका देते हैं। उन वीडियो को देखकर हम खुश भी होते हैं मगर दूसरी तरफ हम ये सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि कोई आम आदमी ऐसी चीजे कैसे कर सकता है। सोशल मीडिया पर आजकल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी स्पाइडर मैन की तरह बहुत तेजी से और आसानी से दीवार चढ़ते हुए दिखाई दे रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो ने लोगों के उड़ाए होश
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति बहुत तेजी से भागते हुए आता है और एक-एक कर पूरा दीवार चढ़ जाता है। वायरल वीडियो में आदमी ये गजब का काम मात्र कुछ सेकंड में ही कर देता है। वायरल आदमी दीवार चढ़ने का काम इतनी आसानी से कर रहा है जैसे मानो ये उसका रोज का काम है, या फिर दीवार चढ़ना उसके लिए बाए हाथ का काम हो। इस व्यक्ति को इतनी आसानी से दीवार चढ़ते हुए देखकर लोगों के होश उड़ गए और वे उसे देखते ही रह गए। वीडियो में व्यक्ति सिर्फ दीवार चढ़ता ही नहीं है बल्कि उतनी ही आसानी से वो दीवार से उतरता हुआ भी दिखाई दे रहा है। ऐसा करना सभी के लिए आसान नहीं होता है।
वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @Figen नाम की यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- रियल स्पाइडर मैन? इस वीडियो पर खबर बनाए जाने तक 3.8 मिलियन लोगों ने देखा और 63.9 हजार लोगों ने लाइक किया। वीडियो देखने के बाद लोगों ने वीडियो को काफी सराहा है। एक यूजर ने लिखा- रियल निंजा। एक अन्य यूजर ने लिखा- मेरे पास कभी भी इतनी एनर्जी नहीं रही। आप ऐसे स्टंट कर सकते हैं या नहीं, कमेंट करके बताएं।
ये भी पढ़े-
सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर यशराज मुखाते ने बनाया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
रील्स के शौक में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
सफारी घूमने गई महिला कार से बाहर निकली, निकलते ही दबोच ले गया बाघ, देखें ये खौफनाक Video