1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामंथा अक्कीनेनी ने योग में दिया स्पाइडर मैन ट्विस्ट

सामंथा अक्कीनेनी ने योग में दिया स्पाइडर मैन ट्विस्ट

 Published : Jul 02, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 04:51 pm IST

साउथ स्टार सामंथा अक्कीनेनी ने सोशल मीडया पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने योा में स्पाइड मैन ट्विस्ट दिया है।

samantha akkineni- India TV Hindi
सामंथा अक्कीनेनी Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHARUTHPRABHUOFFL

दक्षिणी स्टार सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें स्पाइडर-मैन के पोज में योग करते देखा जा सकता है। सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो कि साल 2019 में आई फिल्म 'स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम' का पोस्टर है, जिस पर उन्होंने अपनी तस्वीर एडिट करके लगाई है।

पोस्टर वाली तस्वीर में अभिनेत्री ने स्पाइडरमैन की जगह खुद की तस्वीर लगा दी है, जिसमें वह कठिन योग करती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, "जब आप दूसरों पर हंसते हैं, तो सबसे पहले आपको इस काबिल बनना चाहिए कि आप खुद पर हंस सकें।"

samantha akkineni instgaram story
Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHARUTHPRABHUOFFLसामंथा अक्कीनेनी इंस्टाग्राम स्टोरी

सामंथा सोशल मीडिया पर योग करते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह इस समय घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

अभिनेत्री को आखिरी बार तेलुगू फिल्म 'जानू' में देखा गया था। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से तमिल और तेलुगू फिल्म उद्योगों में अपना नाम बनाया है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन