1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सफारी घूमने गई महिला कार से बाहर निकली, निकलते ही दबोच ले गया बाघ, देखें ये खौफनाक Video

सफारी घूमने गई महिला कार से बाहर निकली, निकलते ही दबोच ले गया बाघ, देखें ये खौफनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 04, 2023 07:22 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 07:22 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जंगल सफारी के दौरान अचानक एक बाघ महिला पर हमला कर देता है।

Tiger attack- India TV Hindi
सफारी के दौरान महिला पर बाघ ने किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर पता चलता है कि कैसे हमारी एक छोटी सी गलती हमारी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। इस वीडियो को सावधानी के लिए लोग अपने सगे-संबंधियों के साथ शेयर कर रहे हैं।

सफारी का आनंद ले रही महिला पर बाघ ने किया हमला

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जंगल सफारी के दौरान एक महिला का झगड़ा उसके पति के साथ हो जाता है। जिसके बाद वह गुस्से से तिलमिला कर कार से बाहर निकल जाती है। अपने पति से झगड़ने के बाद वह गाड़ी के दूसरे तरफ चली जाती है, तभी अचानक एक बाघ उस महिला पर हमला कर देता है। बाघ हमला करने के तुरंत बाद उस महिला को दबोचकर अपने साथ ले जाता है। महिला को बचाने के लिए उसका पति और उसकी मां भी बाघ के पीछे-पीछे भागते हैं। वीडियो इसी प्वाइंट पर आकर खत्म हो जाता है। 

बीजिंग के एनिमल पार्क की है घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना बीजिंग के एक एनिमल पार्क की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि महिला को बचाने गई उसकी मां पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की मां की मृत्यु हो गई। हांलाकि इस घटना में महिला की जान बच गई है।

ये भी पढ़े-

काले रंग का बाघ देखा है कभी, IFS अधिकारी ने शेयर किया अत्यंत दुर्लभ जानवर का ये Video

जिंदा केकड़े को खड़े-खड़े चबा गया ये समुद्री जीव, Video देख हैरान हो जाएंगे आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।