सोशल मीडिया पर हर रोज अलग-अलग तरह की वीडियो वायरल होती रहती हैं मगर इस बार जो वीडियो देखने को मिला है उसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा होगा। जमाना इतना बदल जाएगा इस बात का अहसास आपको इस वीडियो को देखने के बाद ही होगा। आज लड़कियां हर क्षेत्र में पुरूषों की बराबरी कर रही हैं। लेकिन क्या आपने सोचा था कि वह इतनी बराबरी पर आ कर खड़ी हो जाएंगी कि उन्हें भी अपने दाढ़ी के बाल शेव कराने के लिए सैलून जाना पड़ेगा।
Related Stories
शेविंग कराती हुई लड़की का वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की शेविंग कराती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की शेविंग क्रीम लगवाकर कर नाई से अपनी दाढ़ी बनवा रही है। नाई भी उसके गालों पर शेविंग क्रीम लगाकर बिल्कुल मर्दों की तरह उसके बालों को शेव कर रहा है। शेविंग हो जाने के बाद वह तौलिए से लड़की की गाल पोंछता है और फिटकिरी लगाता है। इसके बाद लड़की उठकर वहां से चली जाती है। हांलाकि लड़की के गाल पर बाल तो नहीं दिख रहे थे लेकिन रील्स की दुनिया में ऐसे वीडियो ही काफी ट्रेंडिंग में हैं इसलिए लोग ऐसे वीडियो बनाते हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट
सोशल मीडिया पर शेविंग कराती हुई लड़की का वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बौछार आ गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "इतना बदलाव भी प्रकृति का नियम नहीं है।" वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, "म्हारी छोरी छोरों से कम है के? इन सभी कमेंट के बीच एक अन्य यूजर ने कमेंट कर बताया कि ऐसे वीडियो जो बन रहे हैं उसमे उस्तरा में ब्लेड नहीं डाली होती है। सबको ऐसा लगता है कि शेव कर रहे हैं जबकि ब्लेड डाली ही नहीं होती है। आपको ये वीडियो देखकर कैसा लगा, कमेंट करके जरूर बताएं।
ये भी पढ़े-
Video: चलती गाड़ियों के बीच सड़क पर अचानक से आ गिरा प्लेन, गिरते ही आग का गोला बन गया जहाज
जिंदा केकड़े को खड़े-खड़े चबा गया ये समुद्री जीव, Video देख हैरान हो जाएंगे आप