1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मच्छर वाला बर्गर, हाई प्रोटिन के लिए बहुत चाव से खाते हैं यहां के लोग

मच्छर वाला बर्गर, हाई प्रोटिन के लिए बहुत चाव से खाते हैं यहां के लोग

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 04, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 12:54 pm IST

आज तक आपने दुनिया भर के बर्गर खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी मच्छर से बने बर्गर खाए हैं। अगर नहीं तो यहां पढ़ लीजिए इस बर्गर को खाने के फायदे। इससे हेल्दी फूड और कुछ भी नहीं।

मच्छर वाला बर्गर।- India TV Hindi
मच्छर वाला बर्गर। Image Source : SOCIAL MEDIA

फास्ट फूड में अधिकांश लोगों का फेवरेट बर्गर होता है। बर्गर कई तरह के होते हैं जो आपने खाया होगा। वेज बर्गर, नॉन वेज बर्गर। बर्गर में जो सबसे खास चीज होती है वह उसकी टिक्की होती है जो उसे बहुत टेस्टी बनाती है। वेज बर्गर में ये टिक्की आलू की बनी होती है तो नॉन वेज बर्गर में यहीं टिक्की चिकन और मटन से बनाई जाती है। विदेशों में ये टिक्कियां बीफ से भी बनाई जाती हैं। इन टिक्कियों का स्वाद तभी अच्छा लगता है जब ये थोड़ी सी जूसी होती हैं ताकी लोग इसे चाव से खा सकें। लेकिन क्या आपने ऐसा कभी सुना है कि मच्छर से बनी टिक्की से कोई बर्गर बनता हो। अगर नहीं तो आज जान लीजिए कि दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां के लोग मच्छर से बने बर्गर को खाते हैं। जी हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं ये बिल्कुल सच बात है।

Related Stories

प्रोटीन से फुली पैक्ड होता है ये बर्गर

मच्छर से बने इस बर्गर को लोग काफी पसंद करते हैं और कहते हैं कि इस बर्गर में सबसे ज्यादा प्रोटिन होता है। यानी एक बर्गर खा लिया तो आपको पूरे दिन के लिए प्रोटिन मिल जाएगा। ये बर्गर अधिकत्तर अफ्रीका के लोग पसंद करते हैं और वह बेहद चाव से खाते भी हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें मच्छर से बने बर्गर की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। वीडियो को @thecompletefacts नाम के पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है- बरसात के मौसम में अफ्रीका में हर साल विक्टोरिया झील के पानी से खरबों मच्छर उत्पन्न होते हैं और विशाल झुंड बनाकर उड़ते हैं। ये झुंड इतना विशाल होता है कि ये किसी भी इंसान पर टूटकर पड़ जाएं तो उसका दम घोंटकर मार सकते हैं। ऐसे में मच्छरों से निपटने के लिए अफ्रीका के लोग इन मच्छरों को मारकर इनका पैटी बनाकर बर्गर में भरकर खाते हैं और लोग इन मच्छरों को प्रोटिन का काफी अच्छा स्रोत मानते हैं। 

5 लाख मच्छरों को मसलकर बनाया जाता है एक बर्गर

अफ्रीका में मिडज नाम का समुदाय हवा में उड़ रहे इन मच्छरों को किसी बर्तन या फ्राइंग पैन से पकड़ते हैं और प्रोटिन से भरपूर मच्छर वाला बर्गर बनाते हैं। इसमें सामान्य बीफ़ बर्गर पैटी की तुलना में सात गुना अधिक प्रोटीन होता है। जब वह मच्छरों को पकड़ लेते हैं तो उसके बाद वे उन्हें स्मैश करते हैं और उससे बर्गर में डाले जाने वाली टिक्की बनाते हैं। ऐसा बताते हैं कि एक टिक्की को बनाने के लिए 5 लाख मच्छरों को मसला जाता है। जिन लोगों को खाने में प्रोटिन नहीं मिल पाता है तो वह इन बर्गर को खाकर अपने शरीर में प्रोटिन की मात्रा को पूरा कर सकते हैं। इस बर्गर को फ्लाई बर्गर कहा जाता है। वैसे इस मच्छर वाले बर्गर के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर जरूर बताइएगा।

ये भी पढ़ें:

कभी देखी है ऐसी मछली! पूरा शरीर शीशे की तरह, आंख छोड़ नहीं दिख रहा कोई भी अंग

Delhi Metro में फिर छिड़ी जंग, तमीज भूलकर मेट्रो में गाली-गलौज करने लगी महिला, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।