1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. स्वाद के लिए इस शख्स ने खर्च कर डाले लाखों रुपए, मामला जानकर कहेंगे 'वाह रे अमीरी'

स्वाद के लिए इस शख्स ने खर्च कर डाले लाखों रुपए, मामला जानकर कहेंगे 'वाह रे अमीरी'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 02:42 pm IST

शौक बड़ी चीज है। इसके लिए लोग क्या क्या कर गुजरते हैं। लेकिन इससे भी बड़ी चीज है पैसा..ये है तो हर शौक है। कुछ ऐसा ही एक मामला आपको हैरान कर देगा।

burger - India TV Hindi
बर्गर Image Source : TWITTER HANDLE/@TORONTODIANA

कहते हैं कि गरीब जहां पेट भरने के लिए मेहनत करता है वहीं अमीर पेट कम करने के लिए मेहनत करता है। अमीरी में आमतौर पर इंसान ऐसी ऐसी हरकतें कर डालता है जो चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही एक कारनामा रूस के एक शख्स ने कर दिखाया, उसने एक बर्गर के लिए दो लाख रुपए चुकाए और तब जाकर उसकी बर्गर की तलब पूरी हुई। इस खबर ने लोगों को चर्चा करने का एक विषय दे दिया है। कुछ लोग इसे बड़ी फिजूलखर्ची बता रहे हैं और दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो शौक को बड़ी चीज मानते हुए इसे सही ठहरा रहे हैं। 

बात हो रही है रूस के अरबपति  विक्टर मार्टीनोव की। विक्टर मास्को में चॉपर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी के मालिक हैं। विक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्रीमिया में वेकेशन मना रहे थे। मेट्रो.यूके के मुताबिक विक्टर ने वहां का लोकल फूड ट्राई किया लेकिन उनको कोई खास मजा नहीं आया। तब उन्हें मेक्डॉनल्ड बर्गर खाने की इच्छा हुई। उन्होंने होटल से बर्गर मांगा लेकिन पता चला कि वहां मेकडॉनल्ड बर्गर का आउटलेट नहीं है।

VIDEO: साड़ी में एक के बाद एक बैकफ्लिप मार रही ये महिला रातोंरात हो गईं मशहूर, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हैरान

विक्टर ने अपने अधिकारियों से मेक्डॉनल्ड का आउटलेट खोजने के लिए कहा। खोजबीन  हुई तो पता चला कि 362किलोमीटर दूर आउटलेट है। बस फिर क्या था विक्टर ने दो लाख रुपए देकर चॉपर बुक किया और बर्गर खाने पहुंच गए।  इतना ही नहीं विक्टर ने इस बर्गर के लिए 49 पाउंड्स यानी 4900 का पेमेंट किया। बताया जाता है कि 2014 के बाद क्रीमिया में बर्गर रेस्टोरेंट बंद हो गए थे इसलिए वहां एक भी बर्गर आउटलेट नहीं है। 

Viral news: शादी से 3 दिन पहले दुल्हन हुई कोरोना पॉजिटिव, और फिर हुई सबसे अनोखी शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।