1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जिंदा केकड़े को खड़े-खड़े चबा गया ये समुद्री जीव, Video देख हैरान हो जाएंगे आप

जिंदा केकड़े को खड़े-खड़े चबा गया ये समुद्री जीव, Video देख हैरान हो जाएंगे आप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 04, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 04:34 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अजीब सा जानवर, जो ऑक्टोपस जैसा दिखाई देता है, वह एक केकड़े को निगल जाता है।

marine flatworm- India TV Hindi
केकड़े को खाता हुआ समुद्री जीव Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर रोज अलग और अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसी दिलाने वाले होते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आदमी को हैरान कर देते हैं। मगर इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अजीब सा जानवर, जो ऑक्टोपस जैसा दिखाई देता है वो खड़े-खड़े एक जिंदा केकड़े को निगल जाता है।

वायरल वीडियो में दिखा ये अजीब जीव

वायरल हो रहे वीडियो में ये दिख रहा है कि एक काले रंग का समुद्री जीव जो एक केकड़े को निगलने का प्रयास कर रहा है। केकड़ा उससे बचने की बहुत कोशिश करता है लेकिन उसकी ये कोशिश सफल नहीं हो पाती है और वह समुद्री जीव का शिकार हो जाता है। इस वीडियो को ट्वीटर पर @CCTV IDIOTS नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक ट्वीटर पर इस वीडियो को 15 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर भी किया।

यूजर ने जीव के बारे में बताया

अजीब से दिखने वाले इस समुद्री जीव के बारे में जानकारी देते हुए @MAX नाम के यूजर ने बताया कि, "यह मेल ब्लैंकेट ऑक्टोपस है। ये एक समुद्री जीव है जो अपने विशेष तरह की कवच के लिए जाना जाता है। वह अपने इस कवच से खुद को सुरक्षित बनाए रखता है।" यूजर ने ये भी बताया कि नर की तुलना में मादा ब्लैंकेट ऑक्टोपस 40,000 गुना ज्यादा बड़ी होती है। यूजर के इस कमेंट पर एक अन्य शख्स ने कमेंट करते हुए बताया कि ये समुद्री जीव मेल ब्लैंकेट ऑक्टोपस नहीं बल्कि एक मरीन फ्लैटवर्म है। मरीन फ्लैटवर्म वह जीव है जो समुद्र में पाया जाता है। ये चौड़े और कई रंग के होते हैं। यह जीव छोटे-छोटे समुद्री जीवों को खाकर अपना पेट भरता है। इनके शरीर से एक खास तरह का तरल पदार्थ निकलता है जो भोजन को पचाने में उनकी मदद करता है।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने धरती से खींची शनि ग्रह की इतनी साफ Photo, इंटरनेट पर वायरल हो रही ये अद्भुत तस्वीर

Barbie मूवी देखने जाने वाला था कपल, पिंक ड्रेस पहनने से बॉयफ्रेंड ने किया मना तो लड़की ने उठाया ये कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।