1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "अंकिता बस करो", Ex Boyfriend के साथ खेल कर रही थी लड़की, आखिरकार तंग आकर Zomato ने अपने हाथ जोड़ लिए

"अंकिता बस करो", Ex Boyfriend के साथ खेल कर रही थी लड़की, आखिरकार तंग आकर Zomato ने अपने हाथ जोड़ लिए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 02, 2023 06:28 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 06:28 pm IST

Zomato का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें कंपनी ने एक लड़की से गुजारिश की है कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को खाना न भेजे और वह भी कैश ऑन डिलीवरी (COD) वाले पेमेंट मोड पर।

Ex boyfriend को तंग कर रही थी लड़की, जोमैटो ने कर दिया ट्वीट - India TV Hindi
Ex boyfriend को तंग कर रही थी लड़की, जोमैटो ने कर दिया ट्वीट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर जोमैटो का एक ट्वीट बहुत वायरल हो रहा है। ट्वीट में Zomato ने बताया कि भोपाल की रहने वाली अंकिता अपने Ex Boyfriend को जोमैटो से ऑर्डर कर के खाना भेजती है लेकिन हर बार उसका एक्स बॉयफ्रेंड खाने को लेने से मना कर देता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अंकिता ऑर्डर हमेशा कैश ऑन डिलीवरी करती थी। जब भी डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचता तो पता चलता था कि खाना उसने ऑर्डर ही नहीं किया है और वह खाने को लेने से मना कर देता था क्योंकि पेमेंट मोड हमेशा Cash on delivery का होता था। ऐसा उसने बार-बार कुल 3 बार किया। मतलब वह अपने एक्स के साथ तो खेल ही रही थी लेकिन उसके साथ-साथ वह जोमैटो के साथ भी खेल कर रही थी। इस वजह से तंग आकर जोमैटो ने सार्वजनिक रूप से एक ट्वीट किया। 

जोमैटो ने मामले के बारे में ट्वीट किया

Zomato ने अपने ट्वीट में लिखा- भोपाल की रहने वाली अंकिता प्लीज अपने एक्स बॉयफ्रेंड को खाना भेजना बंद करिए और वह भी कैश ऑन डिलीवरी। यह तीसरी बार है - जब वह पेमेंट देने से मना कर रहा है। ट्वीट के वायरल होने के बाद अंकिता के तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया है र ना ही जोमैटो ने कोई फॉलोअप ट्वीट किया है। यह ट्वीट पूरे इंटरनेट पर छा चुका है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर के अंकिता के मजे ले रही है। कुछ लोगों ने कहा कि अंकिता अपने बॉयफ्रेंड को परेशान मत करो भाई। जबकि कई और लोगों ने कहा ये जोमैटो का सिर्फ एक मार्केटिंग स्टंट है। 

लोग दे रहे अंकिता को सलाह

इस ट्वीट को सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। लड़की की इस हरकत के बारे में जानने के बाद लोगों की तो हंसी ही नहीं बंद हो रही है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 4 लाख लोगों ने देखा और 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। तमाम लोगों ने अंकिता को सलाह दी है कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड को परेशान न करे और अगर उसके लिए कुछ ऑर्डर करना ही है तो पैसे देकर ऑर्डर कर दे। ऐसे में कोई तीसरा बंदा परेशान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:

हाय रे! फूटी किस्मत, महिला ने 10 करोड़ की लॉटरी जीती लेकिन हाथ में नहीं आया एक भी पैसा

होने वाली गर्लफ्रेंड के लिए लड़के ने रखी ये 15 अजीब शर्तें, लोग बोले- सिंगल ही मरेगा तू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।