1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होने वाली गर्लफ्रेंड के लिए लड़के ने रखी ये 15 अजीब शर्तें, लोग बोले- सिंगल ही मरेगा तू

होने वाली गर्लफ्रेंड के लिए लड़के ने रखी ये 15 अजीब शर्तें, लोग बोले- सिंगल ही मरेगा तू

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 02, 2023 04:35 pm IST,  Updated : Aug 02, 2023 04:35 pm IST

हर किसी को अपने पार्टनर को लेकर कुछ न कुछ विचार होते हैं। सभी ये सोचते हैं कि उनका पार्टनर उनके मनपसंद का हो और वह उसकी सारी इच्छाओं को पूरी करे। ऐसे में एक लड़के ने भी अपनी पार्टनर को लेकर अपनी इच्छा लोगों के सामने शेयर की। जिसे सुनने के बाद लोगों ने अपना माथा पीट लिया।

शर्त सुनकर कोई भी लड़की भाग जाएगी।- India TV Hindi
शर्त सुनकर कोई भी लड़की भाग जाएगी। Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल के ऑनलाइन डेटिंग वाले इस जमाने में हर कोई अपने मनपसंद का साथी ढूंढता है। अपने पार्टनर को लेकर सबके अलग-अलग ख्याल होते हैं। किसी को सुंदर, किसी को पैसे वाला, किसी को नेकदिल तो किसी को लॉयल पार्टनर की तलाश होती है। ऐसे ही एक लड़के को अपने पार्टनर की तलाश है लेकिन उसके लिए उसने अपने कुछ शर्त रखे हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद लोगों के तो सर चकरा गए। 

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने अपनी होने वाली गर्लफ्रेंड को लेकर अपने विचार शेयर किए। उसने कहा कि उसे एक पार्टनर की तलाश है लेकिन इसके लिए उसकी कुछ शर्तें हैं जो वह अपने पार्टनर में ढूंढता है। शख्स ने अपनी शर्तों की एक लंबी चौड़ी लिस्ट बनाई है। जिसे उसने लोगों के साथ शेयर किया है। लिस्ट को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि क्या आदमी है आखिर इसे क्या चाहिए।

लड़के ने अपनी शर्तों में बताया-

1. लड़की साढ़े 5 फीट की होनी चाहिए।

2. इससे ज्यादा लंबी लड़की नहीं चाहिए।
3. उसके शरीर पर कहीं भी टैटू न हो।
4. बाल को डाई करने में उसे कोई समस्या न हो।
5. वह अपने बाल और नाखून लड़के के पसंद के ही रखेगी।
6. लड़की ज्यादा महत्वकांक्षी और सेल्फ सिक्योंर न हो।
7. उसका फोकस उसकी पढ़ाई, डिग्री और करियर में न हो।
8. वह हमेशा उसके लिए खाना बनाए।
9. बहस के दौरान वह सामने से कुछ भी न बोले।
10. पिता से उसके रिश्ते अच्छे होने चाहिए।
11. उसका कोई भी मेल बेस्टफ्रेंड न हो।
12. लड़की स्मोक या वैप न लेती हो।
13. उसकी तरह वह पूरे कपड़े पहने, छोटे कपड़े कभी न पहने।
14. सोशल मीडिया से दूर रहे।
15. कोई भी सेलिब्रिटी उसका क्रश न हो, जिसके पीछे वह पागलों की तरह न घूमे।

लड़के की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग उसे खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। तो कुछ लोग लड़के के मजे ले रहे हैं। कई लोगों ने पोस्ट को पढ़ने के बाद लड़के को पागल और इनसिक्योर बताया। बाकी के लोगों ने उससे कहा कि ऐसे में उसे कोई भी लड़की नहीं मिलेगी और वह जीवन भर सिंगल ही रहेगा।

ये भी पढ़ें:

सुसाइड करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा शख्स, लोग मोबाइल से करते रहे रिकॉर्ड, देखें मौत का यह Live Video

मार्केट में आया बंदर डांस, उछल-उछल कर नाचते दिखे चचा, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।