1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बहुत बड़ा स्टंट मैन बन रहा था डिलीवरी बॉय, नाला कूदकर पार कर रहा था सड़क, तब तक नाले में ही डिलीवर हो गया पिज्जा

बहुत बड़ा स्टंट मैन बन रहा था डिलीवरी बॉय, नाला कूदकर पार कर रहा था सड़क, तब तक नाले में ही डिलीवर हो गया पिज्जा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 01, 2023 05:32 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 05:35 pm IST

एक डिलीवरी बॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का अपने पीठ पर पिज्जा का बैग लिए हुए नाला पार करने की कोशिश करता है। लड़का जैसे ही नाले को पार करता है वैसे ही बैग में रखा हुआ पिज्जा सरक कर नाले में गिर जाता है।

नाले में गिर गया पिज्जा।- India TV Hindi
नाले में गिर गया पिज्जा। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कभी-कभी काफी मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं जिसे देखने के बाद हमारी हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती। हाल में ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी बॉय के साथ गजब का ही हादसा हो गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय मेहनत से बचने के लिए एक शॉर्टकट अपनाता है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता और उसके साथ एक हादसा हो जाता है।

Related Stories

नाले में गिर गया पिज्जा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक डिलीवरी बॉय अपनीपीठ पर बैग टांगे हुए कहीं पिज्जा डिलीवर करने जा रहा है। इसी बीच वह सड़क पर रूक जाता है। लड़के को उस पार वाली सड़क पर ही जाना होता है। इतने में वह सोचता है कि अगर नाले को पार कर लिया जाए तो आराम से उस पार सड़क पर जाया जा सकता है। ऐसे में लड़का नाला कूदकर पार करने का फैसला कर लेता है और वह नाले को कूदकर पार करने लगता है। लड़के का बैग पहले से ही खुला रहता है। बैग में डिलीवर करने वाले पिज्जा ही होते हैं और जैसे ही लड़का नाले को कूदता है वैसे ही पिज्जा सरक कर नाले में गिर जाता है। पहले एक पिज्जा गिरता है उसके बाद वह जैसे ही नाले के उस पार पहुंचता है वैसे ही दूसरा पिज्जा भी नाले में जा गिरता है। फिर पिज्जा का बॉक्स भी नाले में गिर जाता है। यह देख लड़का अपना सिर पकड़ लेता है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर failarmy नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 मिलियन लोगों ने देखा और 1 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये क्या कर लिया भाई तुमने? दूसरे ने लिखा- ये नाले में पिज्जा मछलियों के लिए डिलीवर हुआ है।

ये भी पढ़ें:

लाइफ में जब भी बोर होता है लड़का, तो करा लेता है फेसियल सर्जरी, अब तक 15 बार बदल चुका है चेहरा

एक पुलिसवाला ऐसा भी, जनता ने राजा की तरह बग्गी पर बैठाकर किया विदा, किसी की बारात से कम नहीं थी थानेदार साहब की फेयरवेल पार्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।