1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 70 की उम्र में लड़ा रहे थे आशिकी, बुजुर्ग के दिल से खेल गई 23 साल की लड़की, शादी वाले दिन ही दे दिया गच्चा

70 की उम्र में लड़ा रहे थे आशिकी, बुजुर्ग के दिल से खेल गई 23 साल की लड़की, शादी वाले दिन ही दे दिया गच्चा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 31, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 12:52 pm IST

अगर कोई भी लड़की अपने से 47 साल बड़े व्यक्ति से रिश्ते बनाती है तो उसे हमेशा संदेह की नजरों से ही देखा जाता है। क्योंकि ऐसा बहुत कम ही होता है जब किसी लड़की का कपनों का राजकुमार कोई 70 साल का बुजुर्ग हो। यह बात लड़ी को उसके शादी वाले दिन समझ में आती है और वह उस शख्स से अपनी शादी तोड़ देती है।

रिक साइक और उनकी 23 साल की गर्लफ्रेंड एरिका मोजर।- India TV Hindi
रिक साइक और उनकी 23 साल की गर्लफ्रेंड एरिका मोजर। Image Source : SOCIAL MEDIA

कहा जाता है न कि प्यार न कोई उम्र देखता है और न कोई सकल-सूरत देखता है। जिस पर दिल आ गया तो फिर बस आ गया। इस पर किसी का कोई बस नहीं चलता। लोग ये मानते भी हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार में पड़े इंसान को उस शख्स के अलावा कुछ भी नहीं दिखता। ऐसे में आपने कई बेमेल जोड़ियां देखी होंगी जिसमें कपल के बीच कुछ भी कॉमन नहीं दिखता। लेकिन रिश्ते भी तभी बनते हैं जब किस्मत में लिखा होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक 70 साल के बुजुर्ग का दिल 23 साल की लड़की चुरा लेती है लेकिन ऐन वक्त पर लड़की जो झटका उस बुजुर्घ को देकर जाती है उसके बाद तो वह शख्स अब शायद ही किसी से अपना दिल लगा पाएगा।

70 साल के बुजुर्ग का नाम रिक साइक है और 23 साल की उसकी प्रेमिका का नाम एरिका मोजर है। दोनों के बीच लगभग 47 साल का फर्क है। वे एक दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। जब प्यार हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया लेकिन शादी वाले दिन लड़की ने चचा को धोखा दे दिया। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी गर्लफ्रेंड उनके साथ कुछ ऐसा करेगी। 

एरिका मोजर
Image Source : SOCIAL MEDIAएरिका मोजर

एरिका मोजर
Image Source : SOCIAL MEDIAएरिका मोजर

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की एरिका अपने पिता जैसे इंसान के साथ प्यार कर बैठी और शादी वाले दिन उसका दिमाग ऐन वक्त पर ठनका और उसे समझ में आया कि वह अपनी जिंदगी खराब करने जा रही है। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग शो पर हुई। उस शो का नाम भी ‘मैरीइंग मिलियंस’ था। जहां शो में उन कपल्स की कहानी बताई जाती थी जिसमें एक शख्स काफी अमीर तो दूसरा एक आम इंसान होता था। इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। एरिका ने रिक के साथ अपने रोमांस की खबरों पर सोशल मीडिया पर खुलकर बात की। 

एरिका मोजर
Image Source : SOCIAL MEDIAएरिका मोजर

एरिका एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर है, जो अमेरिका में रहती है। टिकटॉक पर @erica35mm नाम के एक वीडियो पोस्ट शेयर करके लोगों को बताया कि उसने एक 70 साल के शख्स से लगभग शादी कर ली थी लेकिन सही समय पर उसे समझ आया कि वे दोनों लोग काफी अलग हैं और उनका कोई मेल नहीं है। एरिका के इस बात से लोग हैरान रह गए कि एरिका अब ये बात क्यों कह रही है जबकि एक समय पर ये कपल काफी चर्चा में था। 

ये भी पढ़ें:

ट्रैक पर खड़े होकर शख्स पीछे से आ रही ट्रेन का बना रहा था Video, हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार

Sports Bra पहने नजर आएं पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम? लोग बोले- भाई साहब ये कौन सा शौक पाल लिया आपने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।