1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घर वालों से पैसे चुराकर रखी थी महिला, जब गई निकालने तो देखकर बेचारी के होश ही उड़ गए

घर वालों से पैसे चुराकर रखी थी महिला, जब गई निकालने तो देखकर बेचारी के होश ही उड़ गए

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 27, 2023 05:11 pm IST,  Updated : Jul 27, 2023 05:11 pm IST

एक लड़के ने सोशल मीडिया पर अपनी दादी की एक कहानी शेयर की। जिसमें उसने बताया कि उसकी दादी ने मक्का जाने के लिए कार्डबॉक्स में 5 लाख रुपए जोड़ रखे थे लेकिन अब वह सारे पैसे रद्दी हो गए हैं।

कुछ ऐसी हो गई थी छुपाकर रखे गए नोटों की हालत।- India TV Hindi
कुछ ऐसी हो गई थी छुपाकर रखे गए नोटों की हालत। Image Source : SOCIAL MEDIA

आपने घर में देखा होगा आपकी मम्मी, दादी या आपकी बहन अक्सर पैसों को चुराकर रखती है ताकि भविष्य में कोई जरूरत पड़े तो वह उन पैसों से कुछ काम कर सकें। उन पैसों के बारे में किसी को कुछ नहीं पता होता है। ऐसा ही काम एक महिला ने भी किया। लेकिन बेचारी का यह प्लान काम नहीं कर पाया और उसके साथ जो हुआ वह किसी के साथ न हो। जो कुछ भी हुआ वह महिला के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

महिला ने कार्डबोर्ड के अंदर छुपाकर रखे थे पैसे

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया के रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने घर में पैसों को छुपाकर एक जगह पर रख रही थी। महिला को साल 2024 में धार्मिक यात्रा के लिए मक्का जाना था। इसके लिए उसने 5 लाख से भी ज्यादा की रकम जुटा ली थी। बुजुर्ग महिला ये सारे पैसे एक कार्डबोर्ड के अंदर जोड़कर रख रही थी। अब इसे उनकी बुरी किस्मत कहें या कुछ और लेकिन महिला ने जब पैसे लेने के लिए कार्डबॉक्स को खोला तब अपने जमा किए गए रकम को देखकर उसके होश ही उड़ गए। 

पैसों को कीड़े खा गए और जमा की हुई रकम हो गई रद्दी

जब महिला ने बॉक्स खोला तब उसे नोट की डगह पर कटे-फटे हुए रद्दी के टुकड़े मिले। दरअसल, महिला ने जो नोट रखा था उन्हें कीड़े खा चुके थे और सारे नोट कुतरे हुए दिख रहे थे। महिला की सारी सेविंग बर्बाद हो गई। इस कहानी को बुजुर्ग महिला के पोते खैरुल अज़हर ने फेसबुक के माध्यम से शेयर किया है। पोते ने अपनी दादी के साथ हुई इस घटना को बताते हुए कहा कि मेरी दादी का मक्का-मदीना जाने का सपना चकना-चूर हो गया और अब वह बहुत उदास रहती हैं।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: इनमें से तरबूज किसने चुराया है? बताने वाले कहलाएंगे डिटेक्टिव

उड़िसा के शिक्षक ने उगाया अनोखा आम, कीमत इतनी कि खरीदने के लिए लेना पड़ जाएगा लोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।