रील्स बनाने के चक्कर में लोग आज कल इस कदर पागल हुए जा रहे हैं कि उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। कोई रास्ते में चलती गाड़ियों पर रील्स बना रहा तो कोई ट्रेन के सामने खड़े होकर वीडियो शूट करवा रहा। ऐसे में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते हैं। अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें एक महिला व्यस्त सड़क पर डांस करते हुए नजर आ रही है।
Related Stories
महिला को बीच सड़क पर डांस करना पड़ा भारी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक को रोककर अपनी कमर हिला रही है। ट्रैफिक में कई गाड़ियां फंसी हुईं हैं और महिला है कि आराम से खड़े होकर रील्स के लिए डांस कर रही है। साथ में वह अपने दोस्त से वीडियो भी बनवा रही है। महिला शायद रोड को अपनी ही प्रॉपर्टी मानकर चल रही थी इसलिए वह बिजी रोड पर अपने कातिलाना अदाओं के साथ वीडियो बनवा रही थी। उसे लगा कि उसे कोई कुछ नहीं कहेगा लेकिन ट्रैफिक लाइट पर खड़ा इंसान आखिर कब तक किसी का इंतजार करता। उनमें से गुस्साए एक बाइक वाला ट्रैफिक से निकलता है और लड़की को झापड़ मारकर साइड कर देता है और वहां से चला जाता है।
महिला की हरकत से यूजर्स हुए नाराज
इस वीडियो को @Bornakang नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 8 मिलियन लोगों ने देखा और 85 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक ही सवाल खड़ा होता है कि क्या सड़क किसी के मनोरंजन के लिए बनाया गया है? जाहिर सी बात है कि सड़क पर लोग सफर करते हैं अगर ऐसे में कोई ट्रैफिक रोककर डांस करे तो इंतजार कर रहे लोगों को गुस्सा तो आएगा ही। सड़क पर इस तरह की लापरवाही न करें। नहीं तो हादसे कब हो जाएं किसी को नहीं पता।
ये भी पढ़ें:
Video: मस्तीखोर कौआ, राह चलते लोगों को टपली मारकर उड़ जाता है, हरकत से परेशान हुए लोग
Video: रेलवे क्रॉसिंग बंद था फिर भी बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था शख्स, Train आई और उड़ गए परखच्चे