1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: रेलवे क्रॉसिंग बंद था फिर भी बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था शख्स, Train आई और उड़ गए परखच्चे

Video: रेलवे क्रॉसिंग बंद था फिर भी बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था शख्स, Train आई और उड़ गए परखच्चे

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 28, 2023 01:44 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 01:44 pm IST

सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद भी अपनी बाइक को लेकर उसे पार करने की कोशिश कर रहा है। इतने में ट्रेन आ जाती है और युवक ट्रेन की चपेट में आ जाता है जिससे उसकी जान चली जाती है।

रेलवे फाटक पार करता हुआ बाइक सवार ट्रेन से टकराया।- India TV Hindi
रेलवे फाटक पार करता हुआ बाइक सवार ट्रेन से टकराया। Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोग अपने जीवन को इतने हल्के में लेकर चलते हैं कि मानों भगवान ने उन्हें न मरने का वरदान दे रखा है। या फिर वह ये समझते हैं कि वह किसी भी हालत में बचकर निकल जाएंगे। लेकिन लोग ये नहीं समझते कि उनके इस ओवर कॉन्फिडेंस में ही उनकी जान चली जाएगी। सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार शख्स अपनी जान को हथेली पर लेकर चल रहा है। लेकिन उसे यह नहीं पता था कि इससे ज्यादा खिलवाड़ करेंगे तो कब निकल कर चली जाएगी किसी को नहीं पता।

रेलवे फाटक पार कर रहा था बाइक सवार तभी आ गई ट्रेन

घटना का वीडियो पास में लगे CCTV में रिकॉर्ड हुआ और अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी रेलवे फाटक को पार कर रहा है। तभी आंधी जैसे सनसनाती हुई ट्रेन तेज रफ्तार से आई और शख्स को एक झटके में उड़ा दिया। बाइक सवार ट्रेन से टकराने के बाद दिखा ही नहीं जबकि बाइक के तो पुर्जे-पुर्जे टूटकर बिखर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वीडियो देख आप भी सिहर उठेंगे।

वीडियो पर लोगों के आए ये रिएक्शन

वीडियो को @ExtremeFaiIs नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 मिलियन लोगों ने देखा और 23 हजार लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इसे काफी खतरनाक बता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी लापरवाही कभी नहीं करनी चाहिए। भले आपको कहीं पहुंचने में देर हो जाएगी लेकिन आपकी जिंदगी अनमोल है ये दोबारा नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

पत्नी को पटक-पटक कर पीटता नजर आया पति, कैमरे में कैद हुआ ये डरावना Video

चोरी से शुरू हुई इस कपल की लवस्टोरी, चोर ने लड़की का मोबाइल और दिल दोनों चुराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।