1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "अपनी गली में कुत्ते भी शेर होते हैं", ये बात सच हो गई, शिकार करने आए तेंदुए को कुत्तों ने दौड़ाया

"अपनी गली में कुत्ते भी शेर होते हैं", ये बात सच हो गई, शिकार करने आए तेंदुए को कुत्तों ने दौड़ाया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 28, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 05:37 pm IST

आपने हमेशा ये सुना होगा कि तेंदुए कुत्तों पर हमला करते हैं लेकिन आज आप पहली बार इस वीडियो में देखेंगे कि एक तेंदुए पर कई कुत्तों ने मिलकर हमला बोल दिया और तेंदुए को वह जगह छोड़कर भागना पड़ा।

तेंदुए पर कुत्तों ने हमला बोल दिया।- India TV Hindi
तेंदुए पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान जानवरों के घरों को तबाह कर चुका है इसलिए अब जानवर इंसानों के घरों की तरफ अपना रूख कर रहे हैं। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें जंगली जानवर इंसानों के रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं और पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाते हैं। इन जानवरों में से अधिकत्तर तेंदुए ही होते हैं जो इंसानों के इलाकों में जल्दी आ जाते हैं और तेंदुए यहां पर कुत्तों का शिकार करते हैं। हाल में ही एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ इंसानों के इलाके में घुस आता है और शिकार करने लगता है।

तेंदुए को कुत्तों ने भगाया

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेंदुआ चुपके से एक घर में घुस जाता है। पहले तो वह घर में सो रहे एक कुत्ते के पास जाता है और उसे झपटने की कोशिश करता है। कुत्ते की नींद खुल जाती है और वह अपने आप को बचाने की कोशिश करने लगता है। इतने में घर में से एक और कुत्ता बाहर निकलकर आता है और तेंदुए को भौंकने लगता है। तेंदुआ बाहर की ओर भागता है। जब तेंदुआ बाहर निकलता है तो उसके पीछे घर के दो और कुत्ते पड़ जाते हैं फिर तेंदुए को सभी मिलकर घर के बार दौड़ाते हैं। तेंदुए पर जब कुत्ते भारी पड़ने लगते हैं तो तेंदुए को वहां से निकल लेने में ही अपनी भलाई लगती है और वह वहां से दौड़ते हुए भाग निकलता है।

वीडियो देख लोगों ने लिए तेंदुए के मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख लाइक्स और 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर तमाम लोग कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- तेंदुआ सोच रहा होगा कि जान बची तो लाखो पाए। वहीं, दूसरे ने कहा- हर कुत्ते का दिन आता है। आज इनका है।

ये भी पढ़ें:

बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर डांस कर रही थी महिला, गुस्साए शख्स ने कुछ इस तरह सिखाया सबक

Video: मस्तीखोर कौआ, राह चलते लोगों को टपली मारकर उड़ जाता है, हरकत से परेशान हुए लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।