1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर यशराज मुखाते ने बनाया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

सीमा हैदर की प्रेम कहानी पर यशराज मुखाते ने बनाया गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Aug 05, 2023 12:21 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 01:06 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक गाना बहुत वायरल हो रहा है। ये गाना सीमा हैदर के प्रेमी सचिन पर बनाया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

YASHRAJ MUKHATE SONG- India TV Hindi
सचिन पर यशराज मुखाते ने बनाया गाना। Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया लोगों के जीवन से बोरियत को दूर करने का एक बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म बन गया है। आज के समय में लोगों के मनोरंजन की पहली पसंद सोशल मीडिया बन गया है। शायद इसलिए ही आजकल लोगों को जो भी पसंद आता है वो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आजकल कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। सीमा हैदर के प्रेमी सचिन पर यशराज मुखाते ने एक गाना बना दिया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यशराज मुखाते ने सीमा हैदर की लव स्टोरी पर बनाया गाना

यशराज मुखाते मीम और वायरल कंटेट पर गाना बनाने के लिए फेमस हैं। उनका बनाया हुआ लगभग हर गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यशराज मुखाते ने सीमा हैदर के प्रेमी सचिन पर गाना बनाया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल,सचिन पर तंज कसते हुए उसकी पड़ोसी ने कहा था कि लप्पू सा सचिन है... झींगुर सा लड़का है, ऐसा क्या है सचिन में? उनका ये वीडियो खूब वायरल हो गया था जिसपर अब यशराज मुखाते ने गाना बना दिया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यशराज मुखाते ने सचिन पर गाना बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट करने के कुछ ही देर में वीडियो खूब वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा- ऐसे अंत की उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- झिंगूर सचिन भी प्यार डिजर्व करता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- देश जानना चाहता है कि सचिन में क्या है? इस गाने को यशराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब 18 घंटे पहले अपलोड किया था जिसे अभी तक 2 लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। आपको ये गाना कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

ये भी पढ़े-

रील्स के शौक में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

सफारी घूमने गई महिला कार से बाहर निकली, निकलते ही दबोच ले गया बाघ, देखें ये खौफनाक Video

सैलून में शेविंग कराती हुई दिखी लड़की, Video देख लोग बोले - क्या से क्या हो गया देखते-देखते

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।