भारत में रहने वाले लगभग हर इंसान के अंदर जुगाड़ करने की काबिलियत होती है। लोगों को जैसे ही समय मिलता है या फिर जरूरत पड़ती है, वो अपनी इस कला को सबके सामने पेश करते हैं और ऐसा जुगाड़ दिखाते हैं जिसे देखकर इंसान को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है? अगर आप एक्टिव रहते हैं तो फिर आपसे तो कुछ छुपा ही नहीं होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर दिन रात जुगाड़ के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। मगर फिर भी अगर किसी कारण से आपने जुगाड़ के वायरल वीडियो नहीं देखा है, तो कोई बात नहीं, हम आपको आज एक गजब का जुगाड़ दिखाने जा रहे हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
समय के साथ-साथ टेक्नॉलोजी भी बदलती है और नई-नई टेक्नॉलोजी से हमारा सामना होता है। आज के समय में एक ऐसी ही टेक्नॉलोजी है जो टंकी में पानी भरने पर हमें सूचना देता है। 'पानी की टंकी भर गई है कृपया मोटर बंद कर दें', इस लाइन को तो आप सभी ने किसी ना किसी के घर में सुना ही होगा। दरअसल लोगों ने अपने पानी के टंकी में इस मशीन को फिट कर दिया है जो पानी भरने पर सूचना दे देता है। एक महिला ने इस मशीन का इस्तेमाल घर के किचन में चूल्हे पर रखे दूध को गिरने से बचाने के लिए किया। दरअसल महिला ने दूध उबालने के लिए रख दिया और इस मशीन को फिट कर दिया। इसके बाद वह फोन चलाने लगी और जैसे ही दूध मशीन के तार को छूता है, महिला को पता चल जाता है और वह समय से गैस को बंद कर देती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर yesishalini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मम्मी से मेडल लेने की ट्रिक।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या आइडिया है। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब दिमाग है इंडिया की लेडीज में। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा आइडिया तो हमारे इंडिया में ही हो सकता है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ऐसा ट्राई ना करें क्योंकि यह बहुत रिस्की होता है।
ये भी पढ़ें-
इस छोटे बच्चे की हरकत देख आपके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान, Video देख लोग कर रहे तारीफ
पाकिस्तान की यह 'मिस्ट्री गर्ल' निकली विराट कोहली की तगड़ी फैन, अपने स्पेशल लॉकेट के कारण हुई वायरल