1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस छोटे बच्चे की हरकत देख आपके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान, Video देख लोग कर रहे तारीफ

इस छोटे बच्चे की हरकत देख आपके चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान, Video देख लोग कर रहे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2024 08:43 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 08:43 pm IST

सोशल मीडिया पर इस समय एक सबसे प्यारा वीडियो वायरल हो रहा जिसे आप जितनी बार देखेंगे, उतना ही कम लगेगा। वीडियो में एक छोटा सा बच्चा किसी दुकान से अपने पसंद का सामान लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान जब भी बोर होता है तो वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गलियों में मनोरंजन खोजने निकल जाता है। इन गलियों में सुबह से लेकर शाम तक कई वीडियो वायरल होते हैं जो लोगों का अच्छा-खासा मनोरंजन कर देते हैं। डांस, एक्टिंग, टैलेंट के अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन्हीं सभी वीडियोज के बीच कोई प्यारा सा भी वीडियो मिल जाता है जिन्हें देखने के बाद इंसान के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल आ ही जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल का आना तय है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स अपने दुकान में आराम से बैठा है। तभी दुकान का दरवाजा खुलता है और एक छोटे से बच्चे की एंट्री होती है। बच्चा कुछ बोले बिना दुकान में वहां जाता है, जहां पर सामान रखा हुआ है। वह अलग-अलग सामानों को देखता है और फिर एक चीज पर हाथ डालकर उसे उठा लेता है। इसके बाद वह वहां से इतनी तेजी से भागता है जैसे उसकी कोई रेल छुट रही है। वीडियो इतना प्यारा है कि इसे देखने के बाद आपकी पूरी थकान उतर जाएगी और आपका दिन बन जाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्वविटर) पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडिय को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये प्यारी सी चोरी है। दूसरे यूजर ने लिखा- प्रोफेसर का बच्चा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अवार्ड मिलना चाहिए इस लूट के लिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- कितना प्यारा चोर है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान की यह 'मिस्ट्री गर्ल' निकली विराट कोहली की तगड़ी फैन, अपने स्पेशल लॉकेट के कारण हुई वायरल

वंदे भारत ट्रेन को भी लोगों ने नहीं छोड़ा, कोच में भारी भीड़ का Video हुआ वायरल तो DRM ने दिया जवाब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।