1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वंदे भारत ट्रेन को भी लोगों ने नहीं छोड़ा, कोच में भारी भीड़ का Video हुआ वायरल तो DRM ने दिया जवाब

वंदे भारत ट्रेन को भी लोगों ने नहीं छोड़ा, कोच में भारी भीड़ का Video हुआ वायरल तो DRM ने दिया जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 06:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो अभी काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो वंदे भारत ट्रेन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर भारी भीड़ मौजूद है। इस वीडियो के वायरल होते ही लखनऊ के DRM ने इसका जवाब दिया है।

Screen Grab- India TV Hindi
वंदे भारत ट्रेन के वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

भारतीय रेलवे आज के समय भी अधिकतर लोगों की पहली पसंद है। कम दूरी का सफर हो या फिर किसी लंबे सफर पर जाना हो, लोग ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं। अब लोग ट्रेन से इतना सफर करते हैं तो उन्हें सुविधा और सहुलियत देना भारतीय रेलवे की जिम्मेदारी बनती है। मगर अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि लोगों ने वंदे भारत ट्रेन की ऐसी हालत कर दी है। खैर वीडियो वायरल होने के बाद DRM ने इसपर जवाब देते हुए पूरी जानकारी दी है। अब वीडियो में क्या दिखा और DRM ने अपने जवाब में क्या बताया है, उसके बारे में बात करते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इस खबर को पढ़ने वाले अधिकतक रीडर्स ने कभी ना कभी वंदे भारत ट्रेन में सफर किया ही होगा। जिन लोगों ने सफर किया है उन्हें पता होगा कि वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ वही लोग सफर कर सकते हैं जिनके पास टिकट रहता है। बिना टिकट वाले लोग इस ट्रेन में नहीं सफर कर सकते हैं। मगर वायरल वीडियो में अलग ही नजारा देखने को मिला। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @architnagar नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा है कि कोच के अंदर कई लोग आ गए हैं। इस अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए गए हैं और उनके जरिए यह भी बताया गया है कि वीडियो में दिखने वाले लोग बिना टिकट के कोच में आ गए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

DRM ने क्या जवाब दिया?

वीडियो जब वायरल हुआ तो लखनऊ के DRM तक भी पहुंचा। DRM ने इस वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि, 'ट्रेन में मौजूद TTE के अनुसार यह घटना 9 जूने 2024 को हुई। अनधिकृत यात्री LJN स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे और उन्हें आरपीएफ/जीआरपी की मदद से LJN स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया।'

ये भी पढ़ें-

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, दीदी का तकनीक देख हिल जाएगा पूरा दिमाग, Video हुआ वायरल

पलक झपकते ही मनोरंजन बन गई मुसीबत, लड़के के साथ हुआ ऐसा हादसा जिसे जिंदगी भर भूल नहीं पाएगा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।