1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चचा ने अपनी सुरीली आवाज से मेट्रो के सफर को बनाया यादगार, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

चचा ने अपनी सुरीली आवाज से मेट्रो के सफर को बनाया यादगार, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 03:52 pm IST

आजकल सोशल मीडिया पर एक चचा काफी तारीफ बटोर रहे हैं। इसके पीछे उनकी सुरीली आवाज और गाना दोनों हैं। वायरल वीडियो में चचा मेट्रो के अंदर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में चचा ने गाया खूबसूरत गाना Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली मेट्रो को लोग सफर के अलावा एक और चीज के लिए पहचानते हैं। जी हां, वो चीज वायरल वीडियो है। हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं और उसमें से एक या दो वीडियो दिल्ली मेट्रो के निकल ही जाते हैं। ऐसे कम ही दिन होते हैं जब दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो वायरल ना होता हो। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि दिल्ली मेट्रो में सिर्फ सीट के लिए लड़ाई और अश्लील हरकत होती है तो फिर आप आज गलत साबित होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपका दिन बनाने के लिए तैयार है। आइए फिर उस वीडियो के बारे में जानते हैं।

चचा ने तो महफिल बना दी

साल 1964 में एक फिल्म गज़ल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मीना कुमारी और सुनील दत्त नजर आए थे। इस फिल्म का एक गाना है जो आजकल लोग काफी सुन रहे हैं। उस गाने का नाम 'रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं' है जिसे मोहम्मद रफी ने गाया था। अब आपको बताते हैं कि यह गाना लोग क्यों सुन रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चचा मेट्रो के अंदर बैठकर अपनी सुरीली आवाज में इसी गाने को गाकर वहां महफिल बना रहे हैं। गाना गाते हुए बीच में वो कहते हैं, 'गाना पूरा सुनाउंगा बेटी' और आगे गाने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में 'ओ ये सुरीला गाना' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पुराने गानों की बात ही अलग है। दूसरे यूजर ने लिखा- चलो कुछ अच्छा देखने और सुनने को मिला। तीसरे यूजर ने लिखा- जब दिल्ली मेट्रो में सही हो रहा हो।

ये भी पढ़ें-

ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन चाय से भी तौबा करना पड़ेगा, Video में छिपा है इसका कारण

VIDEO: बनारस में गजब! गर्मी से परेशान हुए तो करवा दी ये अनोखी शादी, अब होगी बारिश?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।