1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन चाय से भी तौबा करना पड़ेगा, Video में छिपा है इसका कारण

ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन चाय से भी तौबा करना पड़ेगा, Video में छिपा है इसका कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 03:25 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो देखने को मिला जिसे चाय के चहीते देखना पसंद नहीं करेंगे। अब इस वीडियो में ऐसा क्या है, वो जानने के लिए वायरल वीडियो को देखना होगा।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने चाय के अंदर ही डाल दिए अलग-अलग फल Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल कुछ लोगों ने ठेका ले लिया है कि वो अच्छे-खासे खाने और पीने की चीजों को बर्बाद करके ही मानेंगे। अरे तभी तो वो हर अच्छी चीज के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर देते हैं जिन्हें देखने के बाद हर किसी का दिमाग खराब हो जाए। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो की भरमार लगी हुई है जिसमें लोग फूड एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आते हैं। कोई छोले भटूरे को आईसक्रीम बना रहा है तो कोई आलू के पराठे में आलू की जगह चिप्स भर रहा है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

चाय के साथ ऐसा एक्सपेरिमेंट!

चाय एक ऐसा पदार्थ है जिसे पीना हर कोई पसंद करता है। कोई अदरक वाली चाय पीता है तो कोई इलायची वाली चाय पीता है। मगर एक आदमी ने इस चाय के साथ भी अजीब एक्सपेरिमेंट करके दिखा दिया। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स चाय बनाता हुआ नजर आ रहा है। शुरू में तो सब कुछ अच्छा लगता है मगर वीडियो कुछ देर तक देखने के बाद हैरानी होने लगती है। वह शख्स चाय के अंदर सेब, चीकू और केले, इन तीनों फलों को डाल देता है। उसके बाद चाय को उबालकर ग्लास में निकाल देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @happysiingle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'एक दिन सब मिलकर मेरी चाय बंद करवा कर ही मानेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसके लिए अरेस्ट वाला हैशटैग चलाओ। दूसरे यूजर ने लिखा- नींबू और संतर भी डालना था ना। तीसरे यूजर ने लिखा- अब मेरी आंखों को हार्पिक से धोना पड़ेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये पीने के बाद ICU नसीब होता है या फिर सीधे ऊपर का टिकट कटता है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: बनारस में गजब! गर्मी से परेशान हुए तो करवा दी ये अनोखी शादी, अब होगी बारिश?

दिमाग लगाया जाए तो हर समस्या का समाधान है, अब आप इस वायरल Video को ही देख लीजिए

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।