1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा काम तो बस हॉस्टल वाले ही कर सकते हैं! Video देखने के बाद आपको पता चलेगा खाना पकाने का नया तरीका

ऐसा काम तो बस हॉस्टल वाले ही कर सकते हैं! Video देखने के बाद आपको पता चलेगा खाना पकाने का नया तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 05:55 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 05:55 pm IST

एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर आ चुका है जो आपको एक बार फिर से हैरान करेगा। अब इस जुगाड़ में हैरान करने वाला क्या है, इसे जानने के लिए खबर को तो पढ़ना ही पड़ेगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हॉस्टल में रहने वाले लड़के जुगाड़ करने में सबसे तेज होते हैं। इसके पीछे दो मुख्य कारण है। पहला कारण है कि हॉस्टल के लड़कों के पास संसाधन कम होते हैं और दूसरा कि वो जुगाड़ को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। यह बात हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं कि हॉस्टल के लड़के जुगाड़ करने में सबसे तेज होते हैं। हम यह बात सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले अलग-अलग वीडियोज को देखने के बाद कह रहे हैं। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसे देख कर लगता है कि यह किसी हॉस्टल का है।

लड़कों ने लगाया गजब का जुगाड़

आपसे जब कोई पूछे कि आप खाना कैसे पकाते हैं तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है कि आप कहेंगे स्टोव पर रखकर गैस की मदद से पकाते हैं। लेकिन सोचिए गैस खत्म हो जाए और खाना बनाना बाकि हो तो क्या करेंगे। ऐसा ही कुछ लड़कों के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने अपना दिमाग लगाया और गजब की तरकीब लगाई। लड़कों ने सब्जी को पकाने के लिए पानी गर्म करने वाले रॉड का इस्तेमाल किया। वीडियो में एक शख्स दिखाता है कि जिस चूल्हे पर सब्जी पका रहे हैं उसमें गैस खत्म हो गया है। इसके बाद उन्होंने पानी को गर्म करने वाले रॉड का इस्तेमाल किया और उससे सब्जी पका रहे हैं। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर epic_memes.111 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- हॉस्टल के लड़के लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- इनका मानना है कि नेचर को बचाओ और बिजली का इस्तेमाल करो। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई बाल्टी में ही बना लेते। एक अन्य यूजर ने लिखा- बड़े खतरनाक लोग हैं।

ये भी पढ़ें-

पेंशन लेने की उम्र पंगे ले रहे हैं ये दोनों, Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने लगाई क्लास

पेट्रोल पंप पर लड़की ने की ऐसी हरकत कि Video ही हो गया वायरल, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।