1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेंशन लेने की उम्र पंगे ले रहे हैं ये दोनों, Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने लगाई क्लास

पेंशन लेने की उम्र पंगे ले रहे हैं ये दोनों, Video बनाने वाले शख्स की लोगों ने लगाई क्लास

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 05:04 pm IST

दो बुजुर्ग लोगों की लड़ाई का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद काफी लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन देते हुए वीडियो बनाने वाले शख्स की क्लास लगा दी।

Screen Grab- India TV Hindi
बस स्टैंड पर लड़ते बुजुर्ग लोगों का वीडियो वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिय पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी तो ऐसे भी वीडियो या फोटो दिख जाते हैं जिनकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती है। आपने आजतक सोशल मीडिया पर कई लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। सीट के लिए लड़ती महिलाओं का वीडियो देखा होगा तो किसी फालतू बात पर लड़ते आदमियों का भी वीडियो देखा ही होगा। मगर शायद ही कोई ऐसा वीडियो आपके सामने आया होगा जिसमें दो बुजुर्ग शख्स एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आए हो। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि सफेद कुर्ता और पैजामा पहने दो बुजुर्ग शख्स एक बस स्टैंड पर खड़े हैं। एक-एक चप्पल दोनों के पैर में है और दूसरा चप्पल दोनों ने अपने-अपने हाथ में रखा हुआ है। इसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पहले तो लड़ाई देखकर ऐसा लगता है जैसे हंसी मजाक वाली लड़ाई है। मगर जैसे ही लड़ाई गंभीर होती हुई नजर आई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन दोनों को अलग-अलग करके लड़ाई को शांत करवा दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_yadav_0303 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले शख्स की क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारी परवरिश ऐसी है जो इनको समझाने के बजाए वीडियो बना रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो बनाने वाले को मारो। वहीं एक यूजर ने लड़ाई रोकने वालों की तारीफ करते हुए लिखा- अच्छा किया आप लोगों ने जो इन्हें अलग कर दिया।

ये भी पढ़ें-

पेट्रोल पंप पर लड़की ने की ऐसी हरकत कि Video ही हो गया वायरल, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

ऐसे लड़के तो भूत को भी रोने पर मजबूर कर देंगे, Video में दिखा लड़कों का एक नया कारनामा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।