1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर लड़की ने की ऐसी हरकत कि Video ही हो गया वायरल, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

पेट्रोल पंप पर लड़की ने की ऐसी हरकत कि Video ही हो गया वायरल, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 13, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 03:57 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने अचानक कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

Sc- India TV Hindi
लड़की ने पेट्रोल पंप पर लड़के को मारी स्कूटी से टक्कर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में मनोरंजन की कोई कमी नहीं है। आपका जब भी मनोरंजन का डोज लेने का मन करे, आप बस एक बार सोशल मीडिया की गलियों में पहुंच जाइए, उसके बाद मनोरंजन की बहार आएगी। सुबह से लेकर शाम तक यहां ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हुआ है और उसे देखने के बाद भी लोग जमकर मजे ले रहे हैं। अब वीडियो में क्या है, उसे जानने के लिए खबर को थोड़ा और आगे तक पढ़िए और हां, वीडियो देखना बिल्कुल ना भूलें।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स पेट्रोल पंप पर खड़ा है और वो एक डिब्बे में पेट्रोल पंप के कर्मचारी से तेल भरवा रहा है। अचानक कर्मचारी की नजर एक दीदी पर पड़ती है और वह पेट्रोल भरवाते शख्स को बचाने की कोशिश करता है मगर तब तक तो देर हो जाती है। लड़की अपनी स्कूटी से शख्स को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लड़की मशीन के एक तरफ से दूसरी तरफ चला जाता है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जब तुमको पता है कि पीछे से दीदी आ रही है तो खड़ा होकर तेल ले रहे हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये पेट्रोल पंप किसने रोड पर बनवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी से पहले पेट्रोल कैसे ले सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- बोतल में तेल लेना गैर कानूनी है, दीदी ने हाथों हाथ सजा दी है।

ये भी पढ़ें-

ऐसे लड़के तो भूत को भी रोने पर मजबूर कर देंगे, Video में दिखा लड़कों का एक नया कारनामा

Video: बेगूसराय की इस लड़की ने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, गाना सुनकर हर कोई कर रहा है तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।