1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बेगूसराय की इस लड़की ने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, गाना सुनकर हर कोई कर रहा है तारीफ

Video: बेगूसराय की इस लड़की ने अपनी आवाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, गाना सुनकर हर कोई कर रहा है तारीफ

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2024 09:28 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 09:28 pm IST

कल्याणी मिश्रा नाम की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है। उसकी आवाज सुनकर हर कोई उसका फैन बनता जा रहा है। कुछ लोगों ने तो उसे भविष्य का स्टार बताया है।

Screen Grab- India TV Hindi
अपने आवाज के कारण वायरल हुई बेगूसराय की कल्याणी मिश्रा Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। हर राज्य, हर शहर में कुछ ऐसे टैलेंटेड लोग मिल ही जाएंगे। पहले ऐसे टैलेंट को ढूंढना काफी मुश्किल हुआ करता था। कुछ गिने-चुने मंच पर ही ऐसे लोगों की पहचान हो पाती थी। मगर जब से सोशल मीडिया आया है, यह काम आसान हो गया है। लोग अपने टैलेंट को दिखाते हुए एक वीडियो बनाकर बस सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दें, उसके बाद सारा काम सोशल मीडिया और इसके यूजर्स कर देते हैं। ऐसा ही कुछ अभी एक लड़की के साथ हो रहा है जो बेगूसराय की बताई जा रही है। इस लड़की के गाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

गाना गाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभी एक वीडियो तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कल्याणी मिश्रा (kalyanimishraofficial_) नाम की लड़की ने शेयर किया है। वीडियो में कल्याणी 'पांव की जूती' गाना गाती हुई नजर आ रही है। उसकी आवाज इतनी मधुर है कि वीडियो को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगा और सिर्फ कुछ घंटों में ही वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर अप्लोड किया गया यह वीडियो ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जानते हैं, वहां भी वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए लड़की की आवाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- आपकी आवाज में मां सरस्वती जी का निवास है बहन। दूसरे यूजर ने लिखा- आवाज नहीं आग है ये आग। तीसरे यूजर ने लिखा- मैम आपने दिल जीत लिया। चौथे यूजर ने लिखा- ये भविष्य की स्टार है। वहीं एक यूजर ने लिखा- बहुत अच्छी आवाज है आपकी।

ये भी पढ़ें-

इससे खतरनाक जुगाड़ किसी ने देखा है? Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

रेलवे स्टेशन से चलते हुए एयरपोर्ट पहुंचा रील्स का काफिला, Video देखकर लोगों ने लगा दी क्लास

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।