1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली टैलेंट कुछ ऐसा दिखता है, शख्स ने 'सजनी रे' गाने का बनाया नया वर्जन, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स

असली टैलेंट कुछ ऐसा दिखता है, शख्स ने 'सजनी रे' गाने का बनाया नया वर्जन, Video ने जमकर बटोरे लाइक्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 14, 2024 04:59 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 05:02 pm IST

सोशल मीडिया पर एक गाना काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम शख्स ने 'गर्मी रे' रखा है। लापता लेडीज फिल्म के फेमस गाने सजनी रे के नोट पर शख्स ने इस गाने को लिखा है।

Screen Grab- India TV Hindi
'सजनी रे' की धून पर शख्स ने बनाया 'गर्मी रे' गाना Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। और यह बात हम हवा में नहीं बोल रहे हैं। सोशल मीडिया इस बात का गवाह है क्योंकि अब अधिकतर वीडियो जिसमें लोग अपना टैलेंट दिखाते नजर आते हैं, वो सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलते हैं। हर कुछ दिनों में कोई ना कोई वीडियो तो दिख ही जाता है। अभी दो दिन पहले एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें बेगूसराय की एक लड़की 'पांव की जूती' गाने को अपनी मधुर आवाज में गाते हुए नजर आ रही थी। लोगों ने उसकी खूब तारीफ की। उसके बाद अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

'सजनी रे' के बाद आया 'गर्मी रे'

आप सभी ने अभी कुछ समय पहले आई फिल्म 'लापता लेडीज' तो देखी ही होगी। इसका गाना 'सजनी रे' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब एक नया गाना वायरल हो रहा है जिसे हम इस गाने का दूसरा वर्जन कह सकते हैं। शख्स ने गर्मी को देखते हुए यह गाना बनाया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स गर्मी पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है। शख्स के गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह शुरू होते हैं कि, 'ओ गर्मी रे कैसे कटे दिन रात, AC नहीं मेरे पास, तेरी आग जलावे रे।' यह तो बस कुछ लाइनें थी, पूरा गाना आपको और भी पसंद आएगा।

यहां सुने शख्स का गाना

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rehanvoice नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 26 लाख 84 हजार 788 लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखे के बाद लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मजाक से हटकर इसने परफेक्ट नोट्स में गाया है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा यह असली गाना है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह दादा क्या लिरिक्स बना दिया है तुमने। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई की आवाज कितनी अच्छी है।

ये भी पढ़ें-

देसी जुगाड़ से बने चलते फिरते घर का Video हुआ वायरल, मगर यूजर के मन में खटका एक सवाल

VIDEO: लंगोटिया यार को देखते ही बावला हुआ दूल्हा, स्टेज से कूदकर पहुंच गया साथ में नाचने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।