1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दुकान के अंदर घुसी बेकाबू बस, महिला को छूकर निकल गई मौत, Video देख तेज हो गई लोगों की धड़कनें

दुकान के अंदर घुसी बेकाबू बस, महिला को छूकर निकल गई मौत, Video देख तेज हो गई लोगों की धड़कनें

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 14, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 02:07 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बस एक्सीडेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक अनियंत्रित बस दुकान में घुस गई, जिससे दुकान में रखा सारा समान तहस-नहस हो गया। इस हादसे में दुकान में मौजूद महिला बाल-बाल बची।

दुकान में घुसी बेकाबू बस- India TV Hindi
दुकान में घुसी बेकाबू बस Image Source : SOCIAL MEDIA

मौत जब आनी होती है तब वह साथ लेकर ही जाती है और जब नहीं आनी होती तो कोई किसी का बाल बांका भी नहीं कर सकता। कुछ ऐसी ही एक घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो को देखने के बाद आपके शरीर में सिरहन पैदा हो जाएगी। आपकी धड़कने तेज हो जाएंगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अनियंत्रित बस दुकान में घुस जाती है। दुकान में मौजूद महिला बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचती है। इस हादसे में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मामला काफी हैरान कर देने वाला है।

दुकान में घुसी अनियंत्रित बस   

हादसे का वीडियो सड़क पर लगे CCTV में कैद हो गई। जो अब खूब वायरल हो रही है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @karthigaichelvan नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना तमिलनाडु के डिंडीगुल में घटी। जहां तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की एक बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। मामले को लेकर यह बताया जा रहा है कि दुर्घटना ड्राइवर की गलती के कारण हुई। बसे के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था और वह बस को लेकर एक दुकान में घुस गया। दुकान में एक महिला पहले से मौजूद थी। हादसे में महिला तो बच गई लेकिन दुकान का सारा समान तहस-नहस हो गया। घटना को लेकर TNSTC की तरफ से कहा गया है कि ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

बाल-बाल बची महिला

सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लोग महिला की जान बचने का शुक्र मना रहे हैं। बाल-बाल बच जाने पर लोग महिला को भाग्यशाली भी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- महिला ने मौत को धोखा दे दिया। दूसरे ने कहा- घटना बहुत दर्दनाक थी, अच्छा हुआ जो महिला बस की चपेट में आने से बच गई। 

ये भी पढ़ें:

टक्कर खाकर पलट गई कार, हादसे के बाद ड्राइवर का स्वैग देख लोग बोले - गाड़ी रजनीकांत चला रहे थे क्या

सांप को गाजर-मूली की तरह चबा गई ये लड़की, सिर्फ मजबूत दिल के लोग ही देख पाएंगे ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।