1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी का यह अनोखा स्टाइल देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

दीदी का यह अनोखा स्टाइल देखा आपने? Video हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 14, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 11:26 pm IST

एक लड़की ने रील बनाने के लिए अपने जूतों के नीचे स्मोग बम लगाकर उसे जला दिया है। इसके कुछ ही देर में कुछ ऐसा हुआ कि उसे बुझाना पड़ा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों पर रील बनाने का एक अलग ही बुखार चढ़ा हुआ है। हर दूसरा आदमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर पोस्ट कर रहा है। कुछ लोगो तो इसमें भी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए अलग-अलग तरीका अपनाते हैं। उसी चक्कर में कुछ लोग खतरनाक स्टंट और अजीब हरकत  भी करने लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की स्मोग बम का इस्तेमाल करके रील बनाती हुई नजर आ रही है। मगर कुछ ही देर में उसे अपनी गलती का एहसास हो जाता है। अब ऐसा क्या होता है, आइए आपको ये बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की पार्क में एक रॉड को पकड़कर हवा में लटकी हुई है। एक आदमी फिर उसके जूतों के नीचे लगे स्मोग बम को जलाता है। इसके बाद वह लड़की उस रॉड पर घूमते हुए अपना वीडियो बनवाती है। मगर एक राउंड पूरा होने के बाद ही उसे पैरों के नीचे गर्म लगने लगता है। इसके तुरंत बाद वह नीचे उतर जाती है और उसे बुझाकर अपने पैरों को बचाने लगती है। मगर बॉम नहीं बुझता है। इसके बाद कुछ और लोग वहां आकर उसे बुझाने की कोशिश करने लगते हैं। इस दौरान लड़की उछलकर उसे बुझाने लगती है। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे कितनी दिक्कत हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Cute_girl__29 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी उड़ने ही वाली थी, आग लगने के कारण उड़ान रोकनी पड़ी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसा भी क्या वायरल होना की जान पर बन जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- रील्स के लिए कुछ भी। तीसरे यूजर ने लिखा- दीदी हार नहीं मानेगी। वहीं एक यूजर ने लिखा- दीदी का पार्लर का खर्चा बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें-

'...तो छूट जाएगा बचपन का प्यार', कंपनी के सवाल का एप्लिकेंट ने दिया मजेदार जवाब; हुआ वायरल

सड़क नहीं सीधे डिवाइडर पर शख्स ने दौड़ाई अपनी बाइक, वीडियो हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।