1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. '...तो छूट जाएगा बचपन का प्यार', कंपनी के सवाल का एप्लिकेंट ने दिया मजेदार जवाब; हुआ वायरल

'...तो छूट जाएगा बचपन का प्यार', कंपनी के सवाल का एप्लिकेंट ने दिया मजेदार जवाब; हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 14, 2024 10:39 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 10:39 pm IST

नौकरी पाना हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण गोल होता है। कोई अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी खोजता है तो कोई अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए नौकरी की तलाश करता है। मगर एक शख्स है जिसके नौकरी करने का कारण कुछ अलग है।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स के जवाब का स्क्रीनशॉट हो रहा है वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

'नौकरी नहीं होगी तो कोई बाप तुम्हें अपनी बेटी नहीं देगा', आपने यह डायलॉग तो पुरानी फिल्मों में ना जाने कितने ही बार सुना होगा। अलग-अलग फिल्मों में इस बात को अलग-अलग तरीकों से कहा गया मगर सब डायलॉग का सार सिर्फ यही होता था कि शादी करने के लिए नौकरी का होना जरूरी है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि यह डायलॉग सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित है तो फिर शायद आप गलत हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट दिखा जिसने यह साबित कर दिया कि लड़कों के पास शादी करने से पहले एक नौकरी का होना बहुत जरूरी है।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

आपको पता ही होगा कि कई ऑफिस में इंटरव्यू के बाद एक सवाल पूछा जाता है कि 'हम आपको क्यों हायर करें?' यह सवाल इंटरव्यू देने वाले शख्स से पूछा जाता है। लोग इसका अपने मुताबिक जवाब देते हैं। एक शख्स ने ऐसा जवाब दिया जो अब वायरल हो रहा है। शख्स से पूछा गया था कि आप इस रोल के लिए फिट कैसे हैं? इसका जवाब देते हुए शख्स ने लिखा, 'मुझे लगता है कि मेरे पास वह क्षमता है जिसकी जरूरत इस रोल को है। और इसलिए भी क्योंकि अगर मुझे यह नौकरी नहीं मिली तो मैं कभी भी अपने बचपन के प्यार से शादी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि उसके पापा ने कहा कि मैं सिर्फ तभी उससे शादी कर सकता हूं जब मेरे पास नौकरी होगी।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

किसने शेयर किया यह स्क्रीनशॉट

इस जवाब के स्क्रीनशॉट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर Dipalie नाम की महिला ने अपने अकाउंट @dipalie_ से शेयर किया है। यह महिला खुद को arvahealth कंपनी की फाउंडर बताती है जिसने एक इंजीनियर के लिए वैकेंसी निकाली थी। इसी वैकेंसी के लिए इस शख्स ने अप्लाई किया था और ऐसा जवाब दिया कि अब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- जॉब देदो, किसी को तो उसका प्यार मिलेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उसे उसकी ईमानदारी के लिए नौकरी दे दो। तीसरे यूजर ने लिखा- दो प्यार करने वालों को मिला दीजिए, नौकरी दे दीजिए।

ये भी पढ़ें-

सड़क नहीं सीधे डिवाइडर पर शख्स ने दौड़ाई अपनी बाइक, वीडियो हुआ वायरल

साइकिल चलाने में तो यह लड़का प्रो-प्लेयर निकला, Video हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।